उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, पलायन- रोजगार पर खास ध्यान
'संकल्प पत्र' के नाम से जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र में 48 प्रतिशत फोकस पलायन और रोजगार पर किया गया है।
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर मुख्यमंत्री हरीश रावत और अंबिका सोनी ने कांग्रेस का घोषणापत्र जारी कर दिया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए 15 फरवरी को मतदान होने हैं।

आइए जानते है घोषणापत्र में लोगों के लिए क्या खास बातें हैं...
- 'संकल्प पत्र' के नाम से जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र में 48 प्रतिशत फोकस पलायन और रोजगार पर किया गया है।
- घोषणा पत्र में पलायन वाले क्षेत्रों में शिक्षा स्वास्थ्य और सड़क, बिजली पर फोकस किया गया है।
- सरकारी नौकरी के लिए महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देंगे।
- युवाओं को स्मार्टफोन देने का वादा किया है।
- पूरे एक साल के लिए फ्री मोबाइल डाटा देने की बात कही गई है।
- पेंशन की बात करे तो 10 लाख लोगों को सोशल पेंशन का वादा किया गया है।
- इसके साथ ही प्रदेश में नए जिले बनाने का वादा किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications