पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणा पत्र

पुडुचेरी: बीजेपी के घोषणा पत्र जारी करने के एक दिन बाद आज कांग्रेस ने भी पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। यहां 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में दोनों ही पार्टियां जमकर चुनाव प्रचार में जुटी हुईं है। पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जिसका 2 मई को रिजल्ट आएगा। इस चुनाव में कांग्रेस ने डीएमके और लेफ्ट पार्टियों के साथ गठबंधन किया है।

Recommended Video

    Tamil Nadu Election 2021: Rahul Gandhi ने BJP-AIADMK पर बोला बड़ा हमला | वनइंडिया हिंदी
    Puducherry Congress manifesto

    पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश है। यहां इसी साल कांग्रेस-डीएमके गठबंधन की सरकार गिर गई थी,फरवरी में कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आ गई और वी नारायणसामी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। बहुमत के लिए यहां 16 सीटें चाहिए। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 21 सीटों पर चुनाव लड़कर 15 सीटें जीती थीं।

    काग्रेस जहां इस चुनाव को डीएमके और लेफ्ट के साथ लड़ रहीं है। वहीं बीजेपी ने एआईएडीएमके, ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस और कुछ छोटे दलों के साथ गठबंधन किया है। इससे पहले बीजेपी ने 26 मार्च को अपना घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें उन्होंने 2.50 लाख नई नौकरी, मछुआरों को हर साल 6 हजार रुपए, छात्राओं को फ्री स्कूटी और मवेशी विकास केंद्र स्थापित करने के वादे किए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+