लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी, राहुल बोले- 'गरीबी पर वार, 72 हजार'
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र ( Congress manifesto) जारी किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पार्टी मुख्यालय में ये घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंंबरम मंच पर मौजूद रहे। कांग्रेस के घोषणा पत्र को 'जन घोषणापत्र-2019' नाम दिया गया है। इस मौके पर घोषणा पत्र कमेटी के सदस्य राजीव गौड़ा ने बताया कि इस मेनिफेस्टो को किस तरह तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि NRI नागरिकों से बात की, हर क्षेत्र के एक्सपर्ट से बात की। राजीव गौड़ा ने बताया कि इसके लिए दलित, अल्पसंख्यक, डॉक्टर, व्यापारियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों के सुझाव आए।

'गरीबी पर वार, 72 हजार'
घोषणा पत्र जारी करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसमें शामिल किए गए मुद्दों के बारे में बताया। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी की तरह पार्टी झूठ नहीं बोलती है। कांग्रेस का घोषणा पत्र बंद कमरों में नहीं बना है। उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र में 5 बातों पर फोकस किया गया है, क्योंकि कांग्रेस का लोगो ही पंजा है। हम 'न्याय' के जरिए सभी के खातों में पैसा डालेंगे, 'गरीबी पर वार, 72 हजार' ये पैसे हर साल दिए जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि इससे सीधे तौर पर अर्थव्यवस्था को फायदा मिलेगा। इस घोषणा पत्र की टैगलाइन 'हम निभाएंगे' है।
रोजगार को लेकर कांग्रेस ने किया वादा
राहुल गांधी ने मेनिफेस्टो की दूसरे प्रमुख मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए किसी की परमिशन की जरूरत नहीं। शुरू के तीन साल के लिए अब आपको किसी की अनुमति की जरूरत नहीं होगी। राहुल गांधी ने कहा कि इसके जरिए 10 लाख युवाओं को सीधे ग्राम पंचायत में ही रोजगार मिलेगा।

किसानों के लिए अलग बजट होगा
राहुल गांधी ने कहा कि किसानों के लिए अलग बजट आएगा। रेल बजट की तर्ज पर अलग से किसानों के लिए बजट आएगा। राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया कि अगर कोई किसान कर्ज लेकर चुका नहीं पाता है तो वह आपराधिक नहीं, सिविल मुकदमे के तहत होगा।

मनरेगा के तहत 150 दिनों के काम की गारंटी-राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पार्टी बड़े बदलाव करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम 6 फीसदी से अधिक शिक्षा पर खर्च करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि हम प्राइवेट इंशोरेंस भरोसा नहीं करते हैं। गरीब व्यक्ति को भी हाई क्वालिटी अस्पताल का एक्सेस हो। देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंरिक सुरक्षा पर कांग्रेस पार्टी का पूरा फोकस होगा। राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा के तहत 100 दिनों के बजाय 150 दिनों के लिए काम की गारंटी देना चाहते हैं।
मेनिफेस्टो के लिए 20 से अधिक राज्यों में आम लोगों से सीधा संवाद हुआ
इसके पहले राजीव गौड़ा ने कहा कि 1 लाख से भी अधिक लोगों ने विस्तार में अपनी बात रखी और 20 से अधिक राज्यों में आम लोगों से सीधा संवाद हुआ। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी घोषणा पत्र को लेकर अपनी बात रखी। कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र के माध्यम से कई बड़े वादे किए हैं। इस घोषणा पत्र में युवाओं को रोजगार, किसानों के लिए अलग से बजट, न्यूनतम आय योजना-न्याय के तहत 72 हजार रूपए सालाना देने का वादा शामिल है। पिछले कुछ समय से राहुल गांधी जिस तरीके से बेरोजगारी, किसानों का कर्ज और गरीबी हटाने की बात कर रहे थे, ये माना जा रहा था कि पार्टी इन मुद्दों को मेनिफेस्टो में प्रमुखता से जगह देगी।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications