छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस ने चौथी लिस्ट में 17 प्रत्याशियों का किया ऐलान, देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 17 प्रत्याशियों के नामों की चौथी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी इस सूची में 17 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इससे पहले की तीन सूची में क्रमश: 12, 6 और 37 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जा चुका है।

सूची के अनुसार सामरी और लुंड्रा के विधायकों ने अपनी सीट बदल ली है। इस सूची में पांच सिटिंग एमएलए को फिर से टिकट दिया गया है। सूची में एससी के तीन और एसटी के 6 उम्मीदवारों का नाम है।
कल कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में भिलाई नगर निगम के महापौर देवेन्द्र यादव को कांग्रेस ने भिलाई नगर सीट से मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय के खिलाफ टिकट दी थी। इसके अलावा प्रदेश के कद्दावर मंत्री राजेश मूणत के खिलाफ कांग्रेस ने फिर से विकास उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने इस सूची में पत्रकार, गायक-गीतकार समते कई अन्य क्षेत्रों से संबंध रखाने वाले लोगों को भी टिकट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications