कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 218 उम्मीदवारों की लिस्ट, सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी से लड़ेंगे
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कर्नाटक में अगले महीने होने वाले चुनावों के लिए अपनी पहली 2018 उम्मीदवारों लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में सीएम पद के प्रत्याशी सिद्धारमैया को चामुंडेश्वरी से टिकट दिया गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस की यह सूची शुक्रवार को ही जारी होनी थी लेकिन पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में सदस्यों के बीच मतभेद उभरने के कारण नहीं सामने आ पायी थी।

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक पार्टी ने मौजूदा आठ विधायकों के टिकट काटते हुए उनकी जगह नए और युवा चेहरों को प्रत्याशी बनाया है। इस लिस्ट में सीएम सिद्धारमैया के बेटे डॉ. यथेंद्र को भी विधानसभा चुनावों में टिकट मिला है। इस विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने यथेंद्र को वरुना विधासभा सीट से टिकट दिया गया है। यह उनका पहला विधानसभा चुनाव है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के साथ दूसरे स्रोतों से भी जानकारियां जुटाई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी ने जीत को पैमाना बनाकर उम्मीदवारों का चयन किया है। वहीं ऐसी खबरें आई थीं कि, पार्टी के कई वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के चामुंडेश्वरी और बदामी दो सीटों से लड़ने पर आपत्ति दर्ज करा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications