मणिपुर विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, पूर्व सीएम ओकरम इबोबी को थोऊबल से मिला टिकट

नई दिल्ली, जनवरी 22। मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 40 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह को थोऊबल सीट से टिकट दिया गया है। आपको बता दें कि थोऊबल सीट इबोबी सिंह की पारंपरिक सीट है। 2017 का विधानसभा चुनाव भी उन्होंने इसी सीट से लड़ा था और जीते थे। उन्होंने इरोम चानू शर्मिला को भारी मतों के अंतर से हराया था। इरोम शर्मिला की इस सीट पर जमानत भी जब्त हो गई थी।

Manipur former CM Okram Ibobi Singh

मणिपुर में 2 चरण में होगा मतदान

आपको बता दें कि मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों पर 2 चरण में मतदान होंगे। सबसे पहले 27 फरवरी को पहले चरण में 40 सीटों पर मतदान होगा, जबकि 3 मार्च को 20 सीटों के लिए वोटिंग होगी। 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे। मणिपुर में अभी बीजेपी की सरकार है। 2017 में कांग्रेस वहां सत्ता से बाहर हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+