VIDEO:मेरे करन-अर्जुन आएंगे, तेल के दामों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का तंज
नई दिल्ली। अतंरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में भले ही कमी और तेजी होती रहती हो लेकिन देश में तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। हाल ही में कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तेल की कीमतों को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें तेल की कीमतों को लेकर मोदी सरकार की स्थिति और कितना मुनाफा कमा रही है, इसके बारे में बताया गया है। कांग्रेस ने बीते गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों को लेकर लोकसभा में केंद्र सरकार पर हमला किया था। पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल पूछा कि सरकार कच्चे तेल की कीमतें कम होने का फायदा उपभोक्ताओं को क्यों नहीं दे रही है?

तेल की कीमतों पर 50 % टैक्स वसूल रही है मोदी सरकार
वीडियो में एक लड़की बता रही है कि, जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से कितनी तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। जून 2014 से अगस्त 2017 के बीच में डीजल और पेट्रोल की कीमतों पर टैक्स सबसे अधिक बढ़ाया गया हैं। केंद्र सरकार लोगों से तेल की जो कीमतें वसूल रही है उसमें लगभग 50 प्रतिशत टैक्स का हिस्सा है। भाजपा के सत्ता में आने से दो महीने पहले मार्च 2014 में तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल थी जो कि घटकर जून 2016 में 40 डॉलर प्रति बैरल रह गई है। लेकिन इसके बावजूद तेल की कीमतों में कोई भी कमी नहीं की गई।

टैक्स से हर साल सरकार वसूल रही है 1.6 लाख करोड़
केंद्र सरकार हर साल देश की जनता से तेल पर लगाए जाने वाले टैक्स से 1लाख 62 हजार करोड़ रुपए वसूल रही है। वीडियों में कहा गया है कि इसका सरकार कहीं भी उपयोग नहीं कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भले ही कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई हो लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी नहीं देखी गई। मोदी सरकार अपने कार्यकाल में डीजल पर उत्पाद शुल्क 386 प्रतिशत और पेट्रोल पर 126 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।

सरकार अपनी तिजोरी भर रही है
लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने बताया कि सरकार को कच्चे तेल के दाम में कमी से 5,50,000 करोड़ रुपये का फायदा मिला है और यह सारा पैसा सरकार अपनी तिजोरी में भर रही है। लोकसभा में कांग्रेस नेता ने कहा, 'सरकार में शामिल लोगों ने कल्याणकारी योजनाओं के धन में कटौती की है।
देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications