पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 61 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। 61 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई है।
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 61 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिसमें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह, राजिंदर कौर भट्टल, सुनील जाखड, चरणजीत चन्नी सहित कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला से चुनाव लड़ेंगे तो कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील जाखड अबोहर से चुनाव लडेंगे। मनप्रीत सिंह बादल को भटिंडा से टिकट दिया गया है। जबकि चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से चुनाव लडेंगे।
उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अमरिंदर ने कहा कि सभी प्रत्याशियों को अंतिम रूप देने के लिए जीतने की क्षमता के मापदंडों को सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव प्रचार में शामिल होने की अपील की।
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गयै है, लेकिन पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने पहले ही अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। हलांकि भाजपा की ओर से पंजाब चुनाव को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications