पश्चिम बंगाल: कांग्रेस ने जारी की 34 उम्मीदवारों की सूची, हावड़ा से पलाश होंगे कैंडीडेट

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए कांग्रेस ने 34 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने इस सूची में फरक्का, हावड़ा समेत कई आरक्षित सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने सिताई सीट से केशब चंद्र रे को टिकट दिया है वहीं अलीपुरद्वार से कांग्रेस देबा प्रसाद रॉय को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा कांग्रेस ने माणिकचक से मोहम्मद मोत्तकिन आलम को उम्मीदवार बनाया है।

Congress released 34 candidates list for West Bengal assembly elections 2021

कांग्रेस की 34 उम्मीदवारों की इस सूची में 6 उम्मीदवार तीसरे चरण के हैं, 8 उम्मीदवार चौथे चरण के हैं जबकि तीन उम्मीदवार पांचवें चरण के हैं, वहीं एक उम्मीदवार छठे चरण का है। इसके अलावा सातवें चरण के सात उम्मीदवारों के नाम कांग्रेस की सूची में हैं। वहीं आठवें चरण के नौ उम्मीदवारों का नाम भी जारी किया गया है। हावड़ा मध्य से कांग्रेस के उम्मीदवार पलाश भंडारी हैं।

बता दें कांग्रेस से पहले भाजपा ने भी अपने उम्मीदवार की सूची जारी की है। भाजपा ने बंगाल के तीसरे चरण के चुनाव के लिए 27 वहीं चौथे चरण के लिए 36 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने तीन लोकसभा सांसदों और एक राज्यसभा सांसद को भी चुनावी मैदान में उतारा है।

Congress released 34 candidates list for West Bengal assembly elections 2021

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+