बिहार चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पायलट और प्रियंका का नाम भी शामिल
नई दिल्ली: बिहार में इस महीने के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण में जिन सीटों पर चुनाव हैं, उन पर सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस बीच शनिवार को कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों के नाम का ऐलान किया। इस लिस्ट में प्रियंका गांधी का भी नाम शामिल है। हालांकि नए नियम के मुताबिक कांग्रेस को 10 नामों में कटौती करनी पड़ी है।
Recommended Video

कांग्रेस के मुताबिक इस बार बिहार चुनाव में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, मीरा कुमार, गुलाम नबी आजाद, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत समेत 30 बड़े नेता प्रचार करेंगे। खास बात ये है कि कांग्रेस हाईकमान ने सचिन पायलट को भी स्टार प्रचारक बनाया है। हाल ही में उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगवात कर दी थी, जिसके बाद उनसे दो अहम पद छीन लिए गए थे। इसके अलावा राज बब्बर, शत्रुघन सिन्हा, भूपेश बघेल, कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं।
चुनाव आयोग ने बदली संख्या
चुनाव आयोग के मुताबिक कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार उन्होंने स्टार प्रचारकों से संबंधित नियम में बदलाव किया है। जिसके तहत चुनाव आयोग में रजिस्टर राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पार्टियां अधिकतम 30 स्टार प्रचारक नियुक्त कर सकती हैं। इसके अलावा छोटी पार्टियां सिर्फ 15 स्टार प्रचारकों के नाम जारी कर सकती हैं। पहले राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पार्टी के लिए प्रचारकों की संख्या 40 तय की गई थी। वहीं सभी पार्टियों को अपने स्टार प्रचारकों के नाम आयोग को तय वक्त में सौंपने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications