Facebook ने कांग्रेस से जुड़े 687 पेज हटाए, पार्टी ने कही ये बात
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले फेसबुक ने कांग्रेस पार्टी से जुड़े 687 पेजों और अकाउंट्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। फेसबुक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 'अप्रमाणिक व्यवहार' के चलते देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस से जुड़े इन पेजों को हटाया गया है। अब कांग्रेस की ओर से इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, रिपोर्ट की सत्यता की करेंगे जांच कर हम बता पाएंगे कि ये पेज हमारी पार्टी से जुड़े थे या नहीं?

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे इस संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, हम इस तरह अभी-अभी आ रही ख़बरों पर प्रतिक्रिया नहीं देते... हमें मीडिया रिपोर्टों की सच्चाई को परखना होगा, और देखना होगा कि क्या इस तरह के कोई पेज हैं, जो हमसे जुड़े हुए हैं। रिपोर्ट की सत्यता की जांच करने तके बाद ही हम बता पाएंगे कि ये पेज हमारी पार्टी से जुड़े थे या नहीं?
रॉयटर्स में छपी एक खबर के मुताबिक, फेसबुक इंडिया की ओर से जारी बयान में सोमवार को कहा कि, लोकसभा चुनाव के कुछ दिन पहले भारत की मुख्य विपक्षी कांग्रेस पार्टी से जुड़े 687 पेज और अकाउंट उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अप्रमाणिक व्यवहार के कारण हटाए हैं। विश्व में पहली बार किसी देश के बड़े राजनीतिक दल के खिलाफ फेसबुक की ओर इतना बड़ा कदम उठाया गया है। जहां पर उसके 300 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता है। जो कि दुनिया में सबसे अधिक है।
फेसबुक ने कहा कि उसने जांच में पाया गया कि व्यक्तियों ने फर्जी खातों का इस्तेमाल किया। लोगों ने फेक अकाउंट्स बनाए और अलग-अलग ग्रुप्स से जुड़कर कॉन्टेंट को फैलाया और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने का काम किया। उनके पोस्ट में स्थानीय समाचार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जैसे राजनीतिक विरोधियों की आलोचना शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications