नरेंद्र मोदी 16 मई के बाद होंगे गुजरात के मुख्यमंत्री

लोक सभा चुनाव 2014 का अंतिम चरण गत दिन बीत गया। अंतिम चरण के बाद एक्जिट पोल में दिखाए गए आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस अपनी विशाल हार की ओर बढ़ रही है और भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। अगर आंकड़ों को छोड़ भी दिया जाए तो रैलियों के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैलियों में कुछ खास भीड़ देखने को नहीं मिली। दूसरी ओर नमो की रैली में लाखों लोगों का हुजूम देखने को मिलता था। चुनावी विशेषज्ञों ने तो भीड़ देखकर ही कह दिया था कि 'आम चुनाव 2014 कांग्रेस के हाथ से बहुत दूर निकल चुका है।'
राशिद अल्वी जैसे तमाम नेताओं ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी की है। कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय ने कहा है कि मोदी सिर्फ गुजरात के ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि एक्जिट पोल का आंकड़े बकवास हैं और मोदी अब भी चाय ही बेचेंगे। प्रधानमंत्री बनने का सपना उनका कभी भी पूरा नहीं हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications