शिवराज ने कसा तंज, कहा- कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को अंधेरे में धकेल दिया था, हमारी कोशिश से विकास हुआ
भोपाल। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 28 नवंबर को मतदान किया जाएगा। जिसके लिए सभी राजनीतिक दल वोटरों को लुभाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब 2003 में हमने सरकार बनाई थी तो मध्य प्रदेश की हालत दयनीय थी। कांग्रेस ने राज्य को अंधेरे में धकेल दिया था। हमारी कोशिश से ही विकास हुआ है। जो अर्थव्यवस्था डूब गई थी वह हमने मजबूत की।












Click it and Unblock the Notifications