क्या राहुल गांधी ने फाड़ी दीपेंद्र हुड्डा की शर्ट ? भाजपा ने पूछा- एकजुटता या स्टंट !

राहुल गांधी दीपेंद्र हुड्डा के साथ कथित तौर पर खींचतान करते दिखे हैं। बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने राहुल गांधी की फोटो ट्वीट कर कपड़े फाड़ने का दावा किया है। amit malviya rahul gandhi Deepender Hooda shirt

नई दिल्ली, 06 अगस्त : कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ सड़कों पर निकल आई है। संसद से सड़क तक जारी इस संग्राम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, ्प्रियंका गांधी के अलावा कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। कांग्रेस नेता काले कपड़ों में सड़क पर प्रोटेस्ट करने उतरे। प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और राहुल गांधी की फोटो ट्वीट कर बीजेपी आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने हुड्डा की शर्ट फाड़ दी है। ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। भाजपा ने सवाल किया है कि एकजुटता दिखाई जा रही थी या स्टंट किया जा रहा था ?

Recommended Video

    Congress Protest: Delhi Police ने किया केस, Rahul Gandhi ने पूछे सवाल | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    congress protest amit malviya

    क्या राहुल गांधी ने फाड़ी दीपेंद्र हुड्डा की शर्ट ?

    दरअसल, अमित मालवीय ने जो तस्वीर ट्वीट की है, इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी दीपेंद्र एस हुड्डा को पकड़े हुए दिख रहे हैं। इस दौरान पुलिस कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेने की कोशिश कर रही थी। इस तस्वीर पर बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी ने विरोध के दौरान कांग्रेस नेता की शर्ट फाड़ दी। अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता दीपेंद्र एस हुड्डा को कसकर पकड़ा और वायनाड के सांसद ने जानबूझकर अपने सहयोगी की शर्ट फाड़ दी।

    कांग्रेस का ब्लैक फ्राइडे धरना

    घटना से जुड़ी एक वीडियो में दिल्ली पुलिस को कांग्रेस सांसद दीपेंद्र एस हुड्डा को हिरासत में लेने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। वीडियो उस समय की है जब कांग्रेस नेता राष्ट्रीय राजधानी के विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। राहुल गांधी को हुड्डा को पकड़े देखा जा सकता है। कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। बता दें कि दिल्ली में विरोध स्थलों से हटाए जाने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित 300 से अधिक कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने छह घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+