'कोई उम्मीद नहीं बची थी, तब मेरे भाई ने की 4000 किमी पैदल यात्रा', वायनाड में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी
Priyanka Gandhi Vadra Wayanad By Election: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं। वह संपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में जनसभाएं और नुक्कड़ सभाएं कर रही हैं। सुल्तान बाथरी में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नकारात्मक शक्ति से लोग हताश थे,लेकिन राहुल गांधी ने एकता और शांति के नाम पर भारत जोड़ो यात्रा निकाली।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का किया ज़िक्र
कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि "जब कई लोगों को विश्वास हो गया कि कोई उम्मीद नहीं बची है। हम सभी सोच रहे थे कि क्या करें। हम भाजपा की इस अपार नकारात्मक शक्ति से कैसे लड़ेंगे और वे क्या प्रचार कर रहे थे? तब मेरे भाई राहुल गांधी ने एकता और शांति के नाम पर कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किमी पैदल चलने का फैसला किया, यह आप ही हैं जिन्होंने उसे ऐसा करने का साहस दिया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आपके पास स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास है जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई की एकता की संस्कृति और परंपरा है,आपकी इस भूमि में एक समृद्ध परंपरा, इतिहास, अपार प्राकृतिक सुंदरता और क्षमता है।"
पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं प्रियंका
ज्ञात हो कि प्रियंका गांधी वायनाड में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पहली बार चुनावी मैदान में उतर उतरी हैं, पार्टी द्वारा जारी उनके कार्यक्रम के अनुसार 7 नवंबर तक केरल में रहेंगी। प्रियंका गांधी अपने चुनाव प्रचार अभियान के दूसरे चरण के तहत आज 4 नवंबर कलपेट्टा और सुल्तान बाथरी विधानसभा क्षेत्रों में पांच जगहों पर नुक्कड़ सभाएं कर रही हैं।
पार्टी ने आगे कहा कि 5, 6 और 7 नवंबर को उनके अभियान का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। प्रियंका ने उपचुनाव अभियान ऐसे समय में फिर से शुरू किया है जब उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों ने आलोचना की है कि वह किसी मेहमान या मौसमी त्योहार की भांति चुनावी क्षेत्र में आएंगी और जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications