पीएम ने आधी रात को खुलवाई संसद, अब बहाना बना कर कम कर रहे शीतकालीन सत्र दिन- सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी के बैठक की अध्यक्षता की। इसमें पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने की तारीखों की घोषणा हुई। इस दौरान सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा।

पीएम ने आधी रात को खुलावाई संसद, अब बहाना बना कर कम कर रहे दिन- सोनिया गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी के बैठक की अध्यक्षता की। इसमें पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने की तारीखों की घोषणा हुई। इस दौरान सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने अंहकार के लिए लोकतंत्र के मंदिर में ताला लगा दिया है। सोनिया ने कहा कि पीएम अपने अहंकार के चलते गरीबों का भविष्य नष्ट करने पर उतारु हैं। सरकार की ओर से शीतकालीन सत्र बुलाए जाने में की जा रही देरी पर भी सोनिया, सरकार पर बरसीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गुजरात में चुनाव के चलते संसद का सामना करने से डर रही है लेकिन यह केवल बहाना है।

सोनिया ने कहा है कि अगर सरकार यह सोचती है कि संसद के सत्र ना बुलाकर वो जवाब देही से बच जाएगी तो वो गलत सोच रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने जीएसटी और नोटबंदी को गरीबों का भविष्य बर्बाद करने वाला कदम बताया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि शीतकालीन सत्र ना बुलाकर मोदी ने संसदीय लोकतंत्र में अंधेरा ला दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+