एसपीजी पर राहुल गांधी की टिप्पणी गलत और बेबुनिया है: MHA
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के उस आरोप को बेबुनियाद बताया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पूर्व एसपीजी प्रमुख से संघ के लोगों को भर्ती करने को कहा गया था। क्योंकि गृहमंत्रालय ने कहा है कि विशेष निदेशक, विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के पूर्व निदेशक विवेक श्रीवास्तव ने यह तर्क दिया है कि उनकी किसी भी समय राहुल गांधी के साथ उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है। इसलिए राहुल गांधी का आरोपी बेबुनियाद और गलत है।

बता दें कि राहुल गांधी ने 22 सितंबर को मीडिया के एक वर्ग से बात के दौरान यह टिप्पणी की थी कि जब नरेंद्र मोदी सत्ता में आए तो उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को एसपीजी का प्रमुख चुना जो कुछ समय बाद ही इस्तीफा देने को मजबूर हो गया। उस व्यक्ति ने मुझसे अपनी मजबूरी शेयर करते हुए कहा था कि उसे संघ के लोगों की सूची थमाई गई और उनको भर्ती करने के लिए कहा गया। राहुल ने कहा था कि सरकार यह सोच रही है कि देश में ऐसा कोई संस्थान न हो जहां पर संघ के लोग न हो।
लेकिन अब एसपीजी के पूर्व निदेशक विवेक श्रीवास्तव ने राहुल गांधी के आरोप पर कहा है कि उनकी कभी कोई बात ही नहीं हुई। निदेशक ने कहा है कि पेशेवर कर्तव्यों के अलावा राहुल गांधी से एसपीजी की भर्ती या फिर पद छोड़े जाने को लेकर कोई बात नहीं हुई है। बता दें कि एसपीजी की सुरक्षा सबसे तगड़ी सुरक्षा मानी जाती है। जो कि प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवारों की दी जाती है।
यह भी पढ़ें-वसुंधरा राजे को IPS अफसर की पत्नी की चुनौती, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ेंगी चुनाव












Click it and Unblock the Notifications