कांग्रेस ने पूछा, क्‍या PM मोदी में इतनी हिम्मत है कि राहुल गांधी की चुनौती स्‍वीकार करेंगे?, BJP ने दिया ये जवाब

rahul

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संसद में खड़े होने से घबराने का आरोप लगाया था। जिसके एक दिन बाद मंगलवार(24 अप्रैल) को कांग्रेस पार्टी ने यह सवाल पूछते हुए एक ऑनलाइन पोल शुरू किया है। जिसमें कांग्रेस ने लिखा कि, क्या मोदी राहुल के 15 मिनट के भाषण वाली चनौती को स्वीकार करने की हिम्मत जुटा पाएंगे।' दरअसल, कल 'संविधान बचाओ' अभियान की शुरुआत के मौके पर राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर 'संसद में खड़े होने से घबराने' का आरोप लगाते हुए कहा था कि अगर संसद में उनका 15 मिनट का भाषण करा दिया गया तो वह 'बैंकिंग घोटाले' और 'राफेल घोटाले' को लेकर सरकार को इस कदर घेरेंगे कि मोदी वहां खड़े नहीं रह पाएंगे।

कांग्रेस ने ट्विटर पर एक ऑनलाइन सर्वे शुरू किया

कांग्रेस ने मंगलवार को ट्विटर पर एक ऑनलाइन सर्वे शुरू किया। इस पोस्ट में कांग्रेस ने लिखा, 'क्या प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 15 मिनट की चर्चा की चुनौती स्वीकार करने की हिम्मत जुटा पाएंगे?' कांग्रेस के मुताबिक उसके इस सवाल पर यूजर्स 24 घण्टे के भीतर 'हां या नहीं' के तौर पर जवाब दे सकते हैं। पिछले 16 घंटे में इस सर्वे पर 20 हजार से अधिक लोगों ने वोट किए हैं। जिसमें 60 फीसदी लोगों ने इसका जवाब हां में दिया है वहीं 40 फीसदी लोगों ने अपना जवाब ना में दिया है।

भाजपा ने भी ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

कांग्रेस के इस पोल की प्रतिक्रिया में भाजपा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। एक मिनट 42 सेकेंड के इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए बीजेपी ने लिखा है कि राहुल जी हम भी चाहते हैं कि आप संसद में बोलें। आखिर हम इस मजे से कैसे वंचित रह सकते हैं। इस वीडियो में संसद में बोलते समय राहुल गांधी की कई बार जुबान फिसलती दिखाई गई है। बीजेपी ने इस वीडियो में कई पुरानी क्लिपस् को शामिल किया है।

बीजेपी नेताओं के निशाने पर आए राहुल गांधी

बीजेपी नेताओं के निशाने पर आए राहुल गांधी

वहीं राहुल गांधी की इस चुनौती पर कई बीजेपी नेताओं ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। केंद्रीय मंत्री अश्वनि चौबे ने कहा कि,'राहुल जी सोचते हैं कि अपना वंशवाद चलता रहे। वह संविधान की खिल्ली न उड़ाएं। मोदी जी शेर हैं। उनके आगे सवा सेर बनने की कोशिश न करें। लोकसभा में वह (राहुल गांधी) गूंगे क्यों रहते हैं? उनके भाषण में कोई तथ्य रहता है क्या?।अगली बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस देश के अंदर सशक्त और मजबूत सरकार बनेगी। अगली बार भाजपा को दो तिहाई बहुमत आएगी। कांग्रेस चारों खाने चित हो जाएगी और श्मशान घाट जाने के लिए उन्हें चार आदमी भी नहीं मिलेंगे।' वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया कि, 'यह विडंबना है कि राहुल गांधी संसद में 15 मिनट बोलना चाहते हैं लेकिन उनकी अपनी पार्टी के सांसदों ने सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी। लोगों को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है।'

ये भी पढ़ें: कांग्रेस के चारों खाने चित्त होंगे, श्मशान घाट जाने के लिए 4 आदमी भी नहीं मिलेगा: अश्विनी चौबे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+