कांग्रेस के चारों खाने चित्त होंगे, श्मशान घाट जाने के लिए 4 आदमी भी नहीं मिलेगा: अश्विनी चौबे
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है।
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी के 15 मिनट वाले बयान पर तंज कसा है। अश्विनी चौबे ने कहा कि पीएम मोदी शेर हैं और राहुल गांधी सवा शेर बनने की कोशिश ना करें। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'राहुल जी सोचते हैं कि अपना वंशवाद चलता रहे। वह संविधान की खिल्ली न उड़ाएं। मोदी जी शेर हैं, उनके सामने वह सवा शेर बनने की कोशिश न करें। लोकसभा में वह गूंगे क्यों रहते हैं? उनके भाषण में कोई तथ्य नहीं रहता है। अगली बार भी पीएम मोदी के नेतृत्व में इस देश के अंदर एक सशक्त और मजबूत एनडीए की सरकार बनेगी और कांग्रेस के चारों खाने चित्त होंगे। अगले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को श्मशान घाट जाने के लिए 4 आदमी भी नहीं मिलेगा।'

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'संविधान बचाओ' अभियान के दौरान नरेंद्र मोदी से कहा था कि पीएम संसद में आने से घबड़ाते हैं और संसद में नीरव मोदी एवं राफेल डील पर अगर उन्हें 15 मिनट बोलने का मौका दिया जाता है तो पीएम उनके सामने 15 मिनट भी खड़े नहीं हो पाएंगे।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे दावा किया है कि 2019 में भी एनडीए सरकार बनाएगा। चौबे ने कहा कि अगली बार भी पीएम मोदी के नेतृत्व में इस देश के अंदर एक सशक्त और मजबूत सरकार दो तिहाई बहुमत से ज्यादा एनडीए की सरकार बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications