मेघालय कांग्रेस में फूट, राहुल गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष को हटाया
नई दिल्ली। मेघालय में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस में पड़ी फूट के बाद आज राहुल गांधी ने मेघालय के कांग्रेस अध्यक्ष, डीडी लपांग को उनके पद से हटा दिया है। डीडी लंपाग की जगह अब सेलेस्टियन लिंगदोह को नया प्रदेशअध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि शनिवार कांग्रेस के 5 विधायकों ने पार्टी छोड़कर एनडीए में शामिल हो गए थे।

पद से हटाए गए डीडी लंपाग ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वे पार्टी के आज्ञाकारी कार्यकर्ता हैं और उन्हें आलाकमान का आदेश मंजूर है। बता दें कि डीडी लपांग की गिनती मेघालय में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में होती है। वे मेघालल के 4 बार मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। अभी हाल ही में लपांग ने अगला विधानसभा नहीं लड़ने का ऐलान किया था।
डीडी लपांग की जगह नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए लिंगदोह, मौजूदा मुख्यमंत्री मुकुल शर्मा की सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। बता दें कि चुनावी राज्य मेघालय में 5 कांग्रेस विधायकों ने पार्टी और विधायकी, दोनों से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी ने भारतीय जनता पार्टी के अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल होने के लिए इस्तीफा दिया है। इस इस्तीफे से 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस की ताकत अब 29 से घटकर 24 हो गई है। पिछले महीने एक और कांग्रेस विधायक पी एन सिईम ने इस्तीफा दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications