राहुल का बड़ा हमला- फ्रांस से सीधे डील कर रहे थे मोदी, मकसद था अंबानी को कॉन्ट्रेक्ट दिलाना

Recommended Video

    PM Modi के उलटा चोर चौकीदार को डांटे पर Rahul Gandhi ने दिया ये जवाब | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी पर हमला बोला। राहुल गांधी ने एक बार फिर राफेल के मुद्दे पर जेपीसी की मांग करते हुए पीएम मोदी के सदन में दिए गए बयान पर पलटवार किया। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी राफेल डील में सीधे तौर पर शामिल थे। पीएम मोदी ने राफेल डील में 30 हजार करोड़ रु की चोरी की। पीएम मोदी ने वायुसेना के 30 हजार करोड़ रु चोरी करके अनिल अंबानी को दिया। राहुल गांधी ने कहा कि 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' पीएम मोदी ने खुद के लिए बोला था।

    पीएम मोदी फ्रांस की सरकार के साथ सीधे डील कर रहे थे- राहुल

    पीएम मोदी फ्रांस की सरकार के साथ सीधे डील कर रहे थे- राहुल

    राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी फ्रांस की सरकार के साथ सीधे डील कर रहे थे ताकि अनिल अंबानी को राफेल का कॉन्ट्रैक्ट दिलाया जा सके। उन्होंने कहा, 'ओलांद ने कहा कि पीएम मोदी चोर हैं और उन्होंने राफेल डील में अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए इसमें दखल दिया।' राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने मनोहर पर्रिकर से मुलाकात की थी लेकिन उस दौरान राफेल पर कोई बात नहीं हुई थी।

    मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोला- राहुल

    राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोला। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और पीएम मोदी ने देश के सामने झूठ बोला। राहुल ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए सीधे तौर पर डील में हस्तक्षेप कर रहे थे। पीएम मोदी ने खुद एयर फोर्स के 30 हजार करोड़ रुपये लूट लिए और अंबानी की कंपनी को दे दिया। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि चौकीदार चोर है।

    मनोहर पर्रिकर से राफेल पर बात नहीं हुई- राहुल

    एक अंग्रेजी अखबार द हिंदू का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'हम एक साल से यह मुद्दा उठा रहे हैं, अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि पीएम मोदी फ्रांस सरकार से इस मुद्दे पर समानांतर चर्चा कर रहे थे, पीएम मोदी बताएं कि पीएमओ समानांतर बीतचीत क्यों कर रहे थे।'

    रॉबर्ट वाड्रा से ईडी की पूछताछ पर जब सवाल किया गया तो राहुल गांधी ने कहा कि जितनी भी जांच करानी है, कराएं लेकिन राफेल पर पीएम मोदी जवाब दें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+