3 राज्यों के परिणाम पर दो दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने की टिप्पणी, कहा- जनादेश का सम्मान करती है पार्टी
, कहा- जनादेश का सम्मान करती है पार्टी
नई दिल्ली। त्रिपुरा,नागालैंड और मेघालय के परिणाम आने के 2 दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने टिप्पणी की है। उनके ट्विटर एकाउंट पर लिखा गया है कि- कांग्रेस पार्टी त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय की जनता की ओर से दिए गए जनादेश का सम्मान करती है। हम अपनी पार्टी को देश भर में मजबूत करने और जनता का विश्वास दोबारा हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मेरी ओर से हर कांग्रेस कार्यकर्ता को धन्यवाद, जिन्होंने पार्टी के लिए मेहनत की।

गौरतलब है कि त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। कांग्रेस, मेघालय में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी लेकिन सरकार बनाने में असफल रही। बता दें कि तीनों राज्यों में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया था। उन्होंने कहा था कि कई दलों में लोग पद में ऊपर लेकिन कद में छोटे हुए है। पीएम का सीधा इशारा राहुल गांधी की तरफ था। वहीं पीएम ने कहा कि कांग्रेस का कद इतना छोटा कभी नहीं हुआ था। पीएम मोदी ने कहा भय और भ्रम इन दो शस्त्रों को लेकर विशेषकर माओवादी विचार के साथ चलने वाली पार्टियों ने जो जुल्म किया है, ये लोकतंत्र की ताकत है कि गरीब से गरीब मतदाताओं ने इस चोट का जवाब अपने वोट से दिया है।
पीएम मोदी ने त्रिपुरा में जीत के लिए पूर्वोत्तर के लोगों को आभार प्रकट करते हुए कहा कि सूरज जब डूबता है तो लाल रंग का होता है और जब सूर्य उदय होता है तो केसरिया रंग का होता है। पीएम मोदी ने आगे वास्तुशास्त्र का हवाला देते हुए कहा कि कहते हैं कि जो वास्तुशास्त्र वाले लोग होते हैं वो एक मान्यता रखते हैं कि वास्तुशास्त्र के हिसाब से इमारत की जो रचना होती है उसमें जो नार्थ ईस्ट का कोना होता है वो सबसे अहम होता है।












Click it and Unblock the Notifications