नीरव मोदी मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर साधा पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना, बताया देश से भागने का फार्म्यूला

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। राहुल ने ट्वीट कर पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। राहुल ने एक फॉर्मूला बना कर लिखा है- 'घोटालेबाजों के बच निकलने का फॉर्मूला- ल(मो)+नी(मो)----> भा(गो)'। इन दोनों के ऊपर राहुल ने 'न(मो)' लिखा था। इस ट्वीट के जरिए राहुल ने एक तीर से दो निशाने साधे। राहुल ने इशारों में ललित मोदी के देश छोड़कर भागने और फिर नीरव मोदी के मामले पर हमला किया है। इससे पहले यह घोटाला सामने आने के बाद राहुल ने लिखा था कि - 'नीरव मोदी के जरिए भारत को लूटने का गाइड, 1- पीएम मोदी को गले लगाओ, 2- उनके साथ दावोस में दिखें। उस प्रभाव का उपयोग कर A)- 12,000 करोड़ रुपए चुराओ B)- माल्या की तरह देश छोड़कर भाग जाओ।'

नीरव मोदी मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर साधा पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना, बताया देश से भागने का फार्म्यूला

दूसरी ओरपीएनबी फ्रॉड में नीरव मोदी के खिलाफ लगातार जांच एजेंसिया अपना शिकंजा कसती जा रही हैं। इसी बीच वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि मनी लॉन्ड्रिंग और पीएनबी की एक ब्रांच से जुड़े फ्रॉड में नीरव मोदी से जुड़ी 50 से ज्यादा कंपनियों पर छापेमारी की जाएगी। यह कार्रवाई सीबीआई, एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट करेगी। आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड में आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी और गीतांजलि ग्रुप के मालिक मेहुल चौकसी के पासपोर्ट 4 हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

नीरव मोदी मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर साधा पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना, बताया देश से भागने का फार्म्यूला

वित्त मंत्रालय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीरव मोदी और मेहुल चौकसी की 36 कंपनियों की जांच होगी। 36 कंपनियों में से आधी से ज्यादा भारत से बाहर ऑपरेट होती हैं। नीरव मोदी के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन को सक्रिय कर दिया गया है। वित्‍त मंत्रालय के मुताबिक पीएनबी इस फ्रॉड के चलते पैदा हुई दूसरे बैंकों की अपनी सभी देनदारी मार्च 2018 तक क्लियर कर देगा। मामले की जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+