कौरवों की तरह सत्ता के नशे में चूर है भाजपा, राहुल गांधी के भाषण की बड़ी बातें

Recommended Video

    Rahul ने BJP को बताया Kaurav तो Congress को कहा Pandav | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार की तुलना महाभारत के कौरवों से की है। इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रहे कांग्रेस पार्टी के महाधिवेशन के आखिरी दिन समापन भाषण देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा इस वक्त कौरवों की तरह सत्ता के नशे में चूर है। कौरव खुद को शक्तिशाली समझते थे लेकिन पांडवों ने आखिरकार धर्म की जीत कराई थी। कांग्रेस पार्टी भी भाजपा को ऐसे ही हराएगी।

    'हत्या के आरोपी को भाजपा ने बनाया अध्यक्ष'

    'हत्या के आरोपी को भाजपा ने बनाया अध्यक्ष'

    भाषण के दौरान बेहद आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, 'कांग्रेस पार्टी का संगठन सच्चाई का संगठन है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक संगठन की आवाज है लेकिन कांग्रेस पूरे देश की आवाज है।' बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर भी अप्रत्यक्ष रुप से हमला करते हुए राहुल ने कहा, 'भाजपा ने एक हत्या के आरोपी को अपनी पार्टी का अध्यक्ष बनाया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी में ऐसा कभी नहीं होगा।'

    कौरवों की तरह लड़ रहे हैं भाजपा और आरएसएस

    कौरवों की तरह लड़ रहे हैं भाजपा और आरएसएस

    राहुल गांधी ने कहा, 'बीजेपी और आरएसएस सत्ता के लिए कौरवों की तरह लड़ रहे हैं, कौरवों की तुलना में पांडव शांत रहते थे और यही उनकी शक्तियों में से एक थी। इसी शक्ति से उन्होंने सच्चाई की लड़ाई में कौरवों को हराया था। हम भी इसी सच्चाई की शक्ति के साथ लड़ कर भाजपा को हराएंगे।' राहुल गांधी ने आगे कहा, 'जब हमारे नेता आजादी की लड़ाई में जेल में संघर्ष कर रहे थे उस समय सावरकर माफी की भीख मांग रहे थे।'

    मेड इन इंडिया कहां है?

    मेड इन इंडिया कहां है?

    महाअधिवेशन में बोलते हुए राहुल ने कहा, 'इस समय देश में हर तरफ चीन के उत्पाद नजर आते हैं, मेड इन इंडिया कहां है? 'मेड इन इंडिया' 'स्वच्छ भारत' आदि सब मोदी माया के प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी देश को असल मुद्दों से भटका रहे हैं, इस समय देश को काल्पनिक नहीं वास्तविक प्रयासों की जरूरत है जिसे करने में मोदी सरकार पूरी तरह विफल रही है।'

    अरुण जेटली की बेटी ने नीरव मोदी को भगाया

    अरुण जेटली की बेटी ने नीरव मोदी को भगाया

    पीएनबी घोटाले के बारे में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'वित्त मंत्री अरुण जेटली की बेटी ने PNB घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की मदद की, केंद्र सरकार भ्रष्टाचारियों का साथ दे रही है।' मोदी सरकार की विदेश नीति पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'विदेश नीति पर ये सरकार असफल साबित हो रही है, पाकिस्तान लगातार सीमा रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है, तिब्बत, मालदीव और डोकलाम में चीन की मौजूदगी चिंताजनक है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+