कर्नाटक में बोले राहुल- हमारी सरकार आई तो GST को बदलेंगे, हटाएंगे 28 फीसदी का स्लैब
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कर्नाटक के दौरे पर हैं। राज्य में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राहुल बीते कई दिनों से कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं। आज छात्राओं के एक समूह को राहुल ने संबोधित किया। महारानी आर्ट्स कॉलेज मैसूर में छात्राओं से राहुल ने कहा कि नीरव मोदी ने 22,000 करोड़ रुपये कर चला गया। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि अगर आपको 22,000 करोड़ रुपये दिए होते तो आपके जैसी युवा महिलाओं ने कितने व्यवसाय बनाए होते? राहुल ने कहा कि हम एक अर्थव्यवस्था के रूप में बहुत अच्छे तरीके से बढ़ रहे हैं, लेकिन हम नौकरियां नहीं बना पा रहे हैं, इसका कारण यह है कि जिनके पास कुशलता है उन तक पास वित्त की पहुंच नहीं है। समस्या यह है कि, बड़ी मात्रा में पैसा 15-20 लोगों को जाता है।

नोटबंदी पर राहुल बोले...
नोटबंदी पर राहुल ने कहा कि मुझे लगता है कि नोटबंदी एक गलती थी और यह नहीं किया जाना चाहिए था। भारतीय अर्थव्यवस्था और नौकरी सृजन के लिए नोटबंदी और जीएसटी भारी क्षति थी। मुझे नोटबंदी को लागू करने के तरीके से दिक्कत है। भारतीय रिजर्व बैंक, मुख्य आर्थिक सलाहकार, वित्त मंत्री, उनमें से कोई भी इसके बारे में नहीं जानते थे।

हम GST बदलेंगे
एक छात्रा के सवाल पर राहुल ने कहा कि GST पर हमारी स्थिति काफी स्पष्ट है। हमारा कहना था कि 1 टैक्स हो लेकिन भाजपा की सरकार ने कई टैक्स लगाए हैं। 28 प्रतिशत तक के टैक्स है। उनकी और हमारी जीएसटी में फर्क है। अगर हमारी सरकार आई तो GST बदल देंगे। हम 28 फीसदी जीएसटी का स्लैब हटाकर सिर्फ 7 फीसदी पर ले आएंगे।

विचारों का परीक्षण किया जाना चाहिए
राहुल ने कहा कि भारत सरीखे बड़े देश में वृहद स्तर पर लागू करने से पहले विचारों का परीक्षण किया जाना चाहिए। नोटबंदी बुरी तरह से लागू की गई थी और यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए गलत कदम था। उन्होंने कहा कि काले धन से लड़ने के लिए एक बड़ा कदम है सूचना का अधिकार काले धन पर अंकुश लगाने के लिए नागरिकों और विकेन्द्रीकरण के अधिकार देता है।

छात्रा के साथ क्लिक की सेल्फी
इस दौरान एक छात्रा ने राहुल से कहा कि सर, मैं आपके साथ एक सेल्फी लेना चाहती हूं', इस पर राहुल मंच से नीचे आ गए। इससे पहले राहुल आज मैसूर के ही चामुंडेश्वरी देवी के मंदिर गए। वहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications