नॉमिनेशन से पहले शशि थरूर से मिले दिग्विजय सिंह,बोले-कोई भी जीते,जीत कांग्रेस की होगी

नई दिल्ली, 29 सितंबर: राजस्थान के सियासी ड्रामे के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का पूरा परिदृश्य बदल गया है। अशोक गहलोत के चुनाव ना लड़ने के फैसले के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि कपूर और दिग्विजय सिंह के बीच होने वाला है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चुनाव के दस्तावेज जमा करने के बाद दूसरे उम्मीदवार शशि थरूर से भेंट की।

Congress president polls Shashi Tharoor meets Digvijay Singh Delhi

दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को ही अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन पत्र लिया है और वह कल नामांकन दाखिल करेंगे। दिग्विजय सिंह ने शशि थरूर के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।वहीं, खबर यह भी है कि शशि थरूर भी शुक्रवार 30 सितंबर को ही अपना नॉमिनेशन करेंगे।

शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि, आज दोपहर दिग्विजय सिंह मिलने के लिए आए। मैं हमारी पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का स्वागत करता हूं। हम दोनों इस बात पर सहमत थे कि हमारी लड़ाई प्रतिद्वंद्वियों के बीच नहीं बल्कि सहयोगियों के बीच एक दोस्ताना मुकाबला है। हम दोनों बस इतना चाहते हैं कि कोई भी जीते, जीत कांग्रेस की होगी।

शशि थरूर के इस ट्वीट पर दिग्विजय सिंह ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, 'मैं आपसे सहमत हूं शशि थरूर। हम भारत की सांप्रदायिक ताकतों से लड़ रहे हैं। हम दोनों गांधी और नेहरू की विचारधारा में विश्वास रखते हैं और कुछ भी हो हमसे इन ताकतों से लगातार लड़ते रहना है। शुभेच्छा...!

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरम्भ हुई, जो 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+