पीड़ितों की मदद के बाद करेंगे पीएम और रेलमंत्री से सवाल, बालासोर रेल हादसे पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
बालासोर रेल हादसे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ितों की मदद के लिए तैयार है। पीड़ितों की मदद के बाद पीएम मोदी और रेलमंत्री से सवाल किए जाएंगे।

बालासोर रेल हादसे ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया। वहीं, विपक्ष भी इस हादसे के बाद सत्ताधारी पार्टी पर सवाल उठा रही है। इसी के चलते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीड़ितों की मदद के बाद पीएम मोदी और रेलमंत्री से सवाल की बात कही है।
बालासोर ट्रेन हादसे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राजनीतिक दलों से मै इस मुश्किल समय में आगे आकर मदद करने की अपील करता हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मुझे पीएम मोदी और रेल मंत्री से कई सवाल पूछने हैं और उन्हें जवाब देना होगा कि ऐसी चीजें क्यों हो रही हैं। वहीं, इसके लिए कौन जिम्मेदार है, लेकिन अभी हमारी प्राथमिकता पीड़ित लोगों को राहत देनी है।
इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व रेलमंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैने पूरी कांग्रेस पार्टी संगठन को हर संभव और आवश्यक मदद देने का निर्देश दिया है।
कांग्रेस जनरल सचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी और एआईसीसी प्रभारी ए चेल्ला कुमार को स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। साथ ही आईएनसी कार्यकर्ताओं और फ्रंटल संगठनों द्वारा किए जा रहे राहत प्रयासों की निगरानी करने के लिए ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करने के लिए नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications