भक्त चरण दास बने कांग्रेस के बिहार प्रभारी, पार्टी ने गोहिल को जिम्मेदारी से किया मुक्त
नई दिल्ली। कांग्रेस (congress) के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल(Shaktisinh Gohil) ने पार्टी हाईकमान से बिहार(Bihar) प्रभार जैसे बड़े कार्यो से मुक्त करने का अनुरोध किया है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने शक्ति सिंह गोहिल के अनुरोध को मान लिया है। कांग्रेस ने भक्त चरण दास को बिहार का नया प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस संबंध में बयान जारी किया है।

भक्त चरण दास वर्तमान में मणिपुर और मिजोरम के प्रभारी का भी पद है। ओडिशा (Odisha) से आने वाल भक्त चरण दास गांधी परिवार के वफादार माने जाते हैं। वे ओडिशा के कालाहांडी से तीन बार सांसद रह चुके हैं। चरण दास कांग्रेस कार्यकारिणी के भी सदस्य हैं। बिहार का प्रभारी बनाए जाने के बाद भक्त चरण दास ने कहा कि उन्होंने बिहार से ही अपनी राजनीति की शुरुआत की थी।
कांग्रेस पार्टी की ओर जारी बयान में कहा गया है कि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गोहिल की इच्छा को स्वीकार करते हुए उन्हें बिहार प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त किया और दास को यह दायित्व सौंपा। दास फिलहाल मिजोरम और मणिपुर के लिए भी पार्टी के प्रभारी हैं। वह बिहार के साथ पूर्वोत्तर के इन दोनों राज्यों की जिम्मेदारी देखते रहेंगे। गोहिल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए हल्की जिम्मेदारी सौंपने का अनुरोध किया था। हालांकि गोहिल दिल्ली के प्रभारी बने रहेंगे।
राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट किया था, निजी कारणों से मैंने कांग्रेस आलाकमान से गुज़ारिश कि है की मुझे कोई लाइट (हल्की) जिम्मेवारी दी जाए और बिहार के प्रभार से मुक्त किया जाए। उल्लेखनीय है कि गोहिल पिछले साल कोविड -19 वायरस से संक्रमित भी हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और लंबे समय तक ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी रहना पड़ा था। सूत्रों का कहना है कि गोहिल स्वास्थ्य कारणों से ही बिहार का प्रभार छोड़ना चाह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications