PM मोदी ने शेयर की फ्लाइट के अंदर फाइलें निपटाते फोटो, कांग्रेस ने मनमोहन सिंह की तस्वीर शेयर कर किया पलटवार
PM मोदी ने शेयर की फ्लाइट के अंदर फाइलें निपटाते फोटो, कांग्रेस ने मनमोहन सिंह की तस्वीर शेयर कर किया पलटवार
नई दिल्ली, 23 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा के लिए अमेरिका पहुंच चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार (22 सितंबर) की देर रात 3.30 बजे अमेरिका वाशिंगटन डीसी पहुंच हैं। पीएम मोदी ने जब अमेरिका के लिए बुधवार को सुबह 11 बजे भारत से एयर इंडिया की वीवीआईपी विमान बोइंग 777 में उड़ान भरी तो कुछ तस्वीरों को लेकर वह चर्चा में आ गएं। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर शेयर कर ये जानकारी दी है कि वह फ्लाइट में लंबी उड़ान के दौरान पेपर वर्क और फाइलें निपटा रहे थे। पीएम मोदी की इस तस्वीर पर अब कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तस्वीरों को शेयर कर पलटवार किया है।

PM मोदी ने कहा- लंबी उड़ान का मतलब फाइलें निपटाने का भी है!
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जो तस्वीर शेयर की उसमें वह पेपर वर्क और फाइलों परप काम करते दिख रहे हैं। फाइलों को निपटाते हुए तस्वीर शेयर कर पीएम मोदी ने लिखा, ''लंबी उड़ान (यात्रा ) का मतलब पेपर्स और कुछ फाइल वर्क के काम को करने के मौकों से भी है।''

किसी ने की PM मोदी की तारीफ तो कहीं हुई आलोचना
पीएम मोदी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक ओर पीएम मोदी की इस तस्वीर की कई लोगों ने तारीफ की है तो वहीं कुछ लोगों ने पीएम मोदी की इस तस्वीर पर उन्हें ट्रोल किया है। कई यूजर्स ने लिखा है कि पीएम मोदी को काम के बीच दिखावे के लिए तस्वीर खिंचवाने का वक्त मिल जाता है। वहीं कई यूजर ने लिखा कि पीएम मोदी तो ऐसा दिखाते हैं कि ये भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो काम में इतने बिजी रहते हैं।

कांग्रेस ने भी मनमोहन सिंह की तस्वीर शेयर कर PM मोदी पर किया पलटवार
कांग्रेस ने पीएम मोदी के फ्लाइट में बैठकर काम करते तस्वीर वायरल होने के बाद देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तस्वीर शेयर कर पलटवार किया है। गुरुवार (23 सितंबर) को कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह फ्लाइट में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते नजर आ रहे हैं।

'विमान में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते दिख रहे हैं मनमोहन सिंह'
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की विमान में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए तस्वीर शेयर कर कांग्रेस ने ट्वीट किया, ''कुछ फोटोग्राफ को कॉपी करना बेहद मुश्किल है, एयर इंडिया वन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह।''
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ये तस्वीरें 2006 की हैं। जब वह विदेश यात्रा से भारत लौट रहे थे। बता दें कि विपक्ष अक्सर पीएम मोदी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस ना करने को लेकर निशाना साधता रहता है।

'इन तस्वीरों में क्या अंतर है, समझने वाले समझ गए होंगे'
कांग्रेस ने लाल बहादूर शास्त्री की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ''समझने वाले समझ सकते हैं कि इन तस्वीरों में क्या अंतर है। यह अंतर उतना ही बड़ा है जितना महात्मा गांधी और फिल्म में उनका किरदार निभाने वाले बेन किंग्सले में है।''
वहीं एक मनमोहन सिंह और पीएम मोदी की तस्वीर शेयर कर कहा, ''यह अंतर है दो सरकारों की कार्यप्रणाली, सोच और विचारधारा का; यह अंतर है जवाबदेही और जिम्मेदारी का।''












Click it and Unblock the Notifications