'एक साथ ली तीन जगह से सैलरी', SEBI चीफ माधबी पुरी बुच पर कांग्रेस के गंभीर आरोप, पीएम से पूछे कई सवाल

कांग्रेस पार्टी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान SEBI चीफ पर कई आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि माधबी पुरी बुच एक साथ तीन जगहों से सैलरी ले रहीं थी। खेड़ा ने कहा कि इस देश में शतरंज का खेल चल रहा है और माधबी भी उस खेल का एक मोहरा हैं।

मीडिया को संबोधित करते हुए खेड़ा ने कहा, "इस देश में शतरंज का खेल चल रहा है, लेकिन हम इस नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं कि खिलाड़ी कौन है। अलग-अलग मोहरे हैं। हम उन्हीं मोहरों में से एक मोहरे के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसका नाम है माधबी पुरी बुच।"

Congress Pawan Khera SEBI

पवन खेड़ा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि "माधबी पुरी बुच, SEBI की मेंबर थीं, उसके बाद 2 मार्च 2022 को चेयरपर्सन बनीं। सेबी शेयर मार्केट की रेगुलेटर है और इनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री और गृहमंत्री करते हैं।"

पवन खेड़ा का दावा है कि SEBI चीफ साथ तीन जगहों से एक साथ सैलरी ले रही थीं। वो ICICI बैंक, ICICI प्रुडेंशियल और SEBI से एक साथ तनख्वाह उठा रहीं थी।

माधबी पुरी बुच के इस्तीफे की मांग

पवन खेड़ा ने आगे कहा, "2017 से 2024 के बीच में माधबी करोड़ों की रेगुलर इनकम ICICI बैंक ले रही थीं और ईशॉप पर जो टीडीएस था, वो भी यही बैंक दे रहा था। यह सीधे-सीधे SEBI के सेक्शन-54 का उल्लंघन है। इसलिए अगर माधबी पुरी बुच में थोड़ी भी शर्म होगी तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।"

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर खेड़ा के आरोप

कांग्रेस प्रवक्ता खेड़ा ने सवाल उठाते हुए कहा, "भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI), शेयर बाजार को विनियमित करने में अहम भूमिका निभाता है, जहां हम सभी अपना पैसा निवेश करते हैं। लेकिन सेबी अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है? यह कैबिनेट की नियुक्ति समिति है, जिसमें प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हैं। इस समिति के दो सदस्य सेबी अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए जिम्मेदार हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच के संबंध में, यह ध्यान दिया गया कि उन्हें 2017 और 2024 के बीच ICICI बैंक से 16.8 करोड़ रुपये की नियमित आय प्राप्त हुई। अगर आप पूर्णकालिक सेबी सदस्य हैं, तो आप ICICI बैंक से वेतन क्यों प्राप्त कर रहे थे?"

पवन खेड़ा ने कहा कि माधबी ESOP और ESOP का TDS भी ICICI बैंक से ले रही थीं। खेड़ा ने आगे कहा, "इसलिए हम जानना चाहते हैं कि आप SEBI की पूर्णकालिक सदस्य होने के बाद भी अपना वेतन ICICI से क्यों ले रही थीं?"

पीएम से खेड़ा के सवाल

पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी से कुछ सवाल किए हैं। खेड़ा ने पूछा...

➡जब SEBI के हेड चुनते हैं, तो इसका क्राइटेरिया क्या होता है?
➡क्या नियुक्ति के वक्त ACC के सामने ये तथ्य आए थे या नहीं? और नहीं आए थे तो कैसी सरकार चला रहे हैं?
➡क्या प्रधानमंत्री को यह जानकारी थी कि सेबी की चेयरपर्सन एक ऑफिस ऑफ प्रॉफिट पर बैठी हैं और सेबी की मेंबर के साथ ICICI से तनख्वाह ले रही हैं?
➡क्या पीएम को मालूम है कि सेबी की चेयरपर्सन ICICI के कई मामलों पर फैसले ले रही हैं?
➡सेबी की चेयरपर्सन के बारे में इतने तथ्य हैं फिर भी उनको कौन बचा रहा है?

'कौन है शतरंज के खिलाड़ी?'

पवन खेड़ा ने मीडिया को संबोधित करते हुए आगे कहा, "इस दौरान ICICI के कई केस सेबी का हाथ में हैं और सेबी उस पर फैसला दे रहा है। इस शतरंज के खिलाड़ी कौन हैं, जिनको ये भी नहीं डर है कि कभी भी खुलासे हो सकते हैं। आपका नया इंडिया है, तो ये भी नई कांग्रेस है, बहुत खुलासे करती है।"

बता दें, पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए इस बात का ऐलान किया था कि 2 सितंबर की सुबह 11:30 बजे, बड़ा खुलासा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+