बीजेपी की राह पर कांग्रेस, लागू होगा 'वन मैन वन पोस्ट' फॉर्मूला, 14 जुलाई को सोनिया ने बुलाई अहम बैठक

नई दिल्ली, 12 जुलाई: संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस बार कांग्रेस के पास मोदी सरकार को घेरने के लिए कई मुद्दे हैं। इस लिहाज से उसने तैयारी भी शुरू कर दी है। जिसके तहत सबसे पहले लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को हटाया जा सकता है। इसके लिए पार्टी ने 14 जुलाई को पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी ग्रुप की बैठक बुलाई है। वर्चुअल होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी करेंगी। जिसमें कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

Parliament

Recommended Video

    Sonia Gandhi ने बुलाई बैठक, Lok Sabha नेता बदलेगी कांग्रेस | Adhir Ranjan Chowdhury | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस नेताओं के मुताबिक बैठक में लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी को बदलने पर अंतिम फैसला होगा। साथ ही नए नाम पर भी पार्टी हाईकमान चर्चा करेगा। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने अब बीजेपी वाली राह पकड़ ली है, जिसके तहत वो भी 'वन मैन वन पोस्ट' को लागू करेगी। ऐसे में अधीर का हटना तय है, क्योंकि उनके पास बंगाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भी पद है।

    कौन होगा लोकसभा में नेता?
    सूत्रों के मुताबिक अधीर रंजन की जगह जी-23 के किसी नेता को लोकसभा में नेता विपक्ष बनाया जा सकता है। इसी ग्रुप ने संगठनात्मक चुनाव समेत कई मुद्दों को लेकर सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। साथ ही वो लंबे वक्त से पार्टी से नाराज चल रहे हैं। अभी फिलहाल शशि थरूर, मनीष तिवारी, गौरव गोगोई, रवनीत सिंह बिट्टू और उत्तम कुमार रेड्डी आदि के नाम पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों ने साफ किया कि राहुल गांधी इस पद के दावेदारों की लिस्ट में नहीं हैं।

    'वन मैन वन पोस्ट' क्या है?
    बीजेपी हो या कांग्रेस सभी दलों में वरिष्ठ नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही हर नेता पार्टी या सरकार में अहम पद पाना चाहता है। कई नेताओं के पास दो-तीन पद रहते हैं, जिससे पार्टी में अंदरुनी कलह बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में अब धीरे-धीरे सभी दल 'वन मैन वन पोस्ट' का फॉर्मूला लागू कर रहे हैं। इसके तहत एक नेता एक ही पद पर रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+