Congress on UCC: दिग्गज कांग्रेसी ने FB पोस्ट में किया ऐलान, 'मैं यूनिफॉर्म सिविल कोड के समर्थन में, लेकिन...'
कांग्रेस पार्टी के नेता विक्रमादित्य सिंह ने 'जय श्री राम' बोलते हुए कर दिया समान नागरिक संहिता का समर्थन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कहा था कि देश भर में एक कानून लागू होना चाहिए। जिसके बाद से समान नागरिक संहिता पर सियासत तेज हो गई है।

कई विपक्षी पार्टियां जहां इसका विरोध कर रही हैं वहीं आम आदमी पार्टी और उद्धव ठाकरे के गुट वाली शिवसेना ने यूसीसी पर समर्थन जताया है। ताज्जुब की बात ये है कि समान नागरिक संहिता पर कांग्रेस पार्टी के एक दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इसका समर्थन किया है।
हालांकि समान नागरिक संहिता का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेता ने जो पोस्ट लिखी है उसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को इसमें प्रोपेगेंडा नहीं करने की सलाह दी है।
हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के मंत्री बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा पिछले 9 सालों से देश में एनडीए की सरकार है, उन्हें इस कानून को लागू करने से कौन रोक रहा है? अब चुनाव से कुछ महीने पहले इसका प्रोपेगेंडा क्यों हो रहा है?
विक्रमादित्य ने आगे लिखा - समान नागरिक संहिता का हम पूर्ण समर्थन करते हैं, ये भारत की एकता अखंडता के लिए जरूरी है लेकिन इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। जय श्री राम।बता दें भारत के विधि आयोग द्वारा समान नागरिक संहिता के लिए सुझाव मांगने और मानसून सत्र में संसद में विधेयक पेश किए जाने की रिपोर्ट के साथ ही ये मुद्दा राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है।
विपक्षी दल इस मुद्दे पर इस अपना अंतिम रुख दे रहे हैं वहीं आज 1 जुलाई को संसदीय समिति शाम 5 बजे सोनिया गांधी की अध्यक्षता में इस मुद्दे पर बैठक करने वाली हैं।
बैठक के दौरान, कांग्रेस पार्टी की मुखिया इस पर अपने रुख पर विचार-विमर्श कर सकती है, जो 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का प्रमुख चुनावी मुद्दा होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी मानसून सत्र के दौरान संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा के अलावा कांग्रेस यूसीसी पर अपने रुख पर भी चर्चा करने वाली है।
इसके बाद कांग्रेस यूसीसी को लेकर 3 जुलाई को अपने सभी नेताओं के साथ बैठक करेगी । मीडिया रिपार्ट के अनुसार शनिवार को यानी आज होने वाली बैठक में समान नागरिक संहिता पर 3 जुलाई को होने वाली बैठक की स्ट्रेटजी तैयार की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications