कांग्रेस ने नगमा पर दिखाया भरोसा, मेरठ से दिया टिकट

मुस्लिम बहुल इलाके की इस प्रतिष्ठित सीट पर नगमा को उतारकर कांग्रेस ने एक तीर से कई शिकार किए हैं। नगमा को टिकट देकर कांग्रेस ने ग्लैमर के बहाने युवा, मुस्लिम और जाटों को अपने पक्ष में लाने की कवायत क है, वहीं फिल्मी हस्तियों को मेरठ व गाजियाबाद से उतारकर बीजेपी को चुनौती दे दी है।
Did You Know: नगमा का नाम क्रिकेटर सौरव गांगुली के साथ जोड़ा गया।
40 साल की फिल्म एक्ट्रेस नगमा मूल रूप से गुजरात की हैं। हिन्दु पिता और मुस्लिम मां की संतान नगमा का असली नाम नंदिता मोरारजी है। नगमा ने 9 भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्म बागी में उन्होंने सलमान खान के साथ डैव्यू किया। कांग्रेस के लिए लंबे वक्त से काम कर रही नगमा 2009 में भी लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहती थीं मगर टिकट नहीं मिला। अब जाकर पार्टी ने उन्हें मेरठ से सियासी मैदान में उतारा है। मेरठ नगमा के लिए बिल्कुल नया क्षेत्र है।
Did You Know: 1999 के वर्ल्ड कप के बाद नगमा और क्रिकेटर सैरव गांगुली की अफेयर की खबरें आई। सौरव के शादीशुदा होने के कारण 2002 में ये अफेयर खत्म हो गया। नगमा ने खुद इस बात का जिक्र एक इंटरव्यू में किया था।












Click it and Unblock the Notifications