Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्ट्र: 22 नवंबर को सरकार गठन पर बड़ा ऐलान, कांग्रेस-NCP की अहम बैठक आज, शिवसेना ने कहा-जल्द मिलेगी गुड न्यूज

महाराष्ट्र: कांग्रेस-NCP की अहम बैठक,शिवसेना ने कहा-जल्द मिलेगी गुड न्यूज

Recommended Video

    Maharsahtra से जल्द मिलेगी Good News,22 November को सरकार गठन पर ऐलान | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार गठन की कोशिशों ने जोर पकड़ लिया है। कां ग्रेस-एनसीपी और शिवसेना गठबंधन की सरकार बनाने की कोशिशों में लगी है। इन पार्टियों के बीच बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस भी शिवसेना से गठबंधन को राजी हो गई है। माना जा रहा है कि 22 नवंबर को सरकार गठन का ऐलान किया जा सकता है।

    22 नवंबर को बड़ा ऐलान

    22 नवंबर को बड़ा ऐलान

    सरकार गठन के लिए बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने की बात पर कहा कि शुक्रवार को मुंबई में साझा तौर पर ऐलान करेंगे। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी के नेता गुरुवार की सुबह 10:00 बजे अपने-अपने नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठकों में सरकार गठन की शर्तों और अहम पहलुओं पर बहस होगी।

    कांग्रेस-एनसीपी की अहम बैठक

    कांग्रेस-एनसीपी की अहम बैठक


    इस बैठक के बाद आज फिर दोपहर में एक और मुलाकात होगी, जिसमें सारी शर्तों को पूरा करके, शुक्रवार को महाराष्ट्र के तमाम नेताओं से मुंबई में मुलाकात करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि हमारी शिवसेना और एनसीपी के साथ बातचीत सही दिशा में जा रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को साझा ऐलान किया जाएगा।

    शिवसेना के साथ बैठक में शर्तों पर बहस

    शिवसेना के साथ बैठक में शर्तों पर बहस


    आज दिल्ली में महाराष्ट्र में नई सरकार गठन के मुद्दे पर अहम बैठक होगी। इससे पहले बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं के बीच बैठक हुई। कांग्रेस ने साफ किया है कि वो महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना के साथ गठबंधन के लिए तैयार है। कांग्रेस-एनसीपी ने कहा है कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन खत्म करने के लिए वो गठबंधन की सरकार के लिए तैयार है, लेकिन अभी नई सरकार के गठन को लेकर कुछ और बातें होनी बाकी हैं।

    जल्द मिलेगा गुड न्यूज

    जल्द मिलेगा गुड न्यूज


    वहीं शिवसेना ने कहा है कि जल्द ही गुड न्यूज मिलेगा। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी। उन्होंने कहा कि लगता है कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले चार-पांच दिनों में सरकार बन जाएगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+