काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे कांग्रेस सांसद, महंगाई और बेरोजगारी पर मोदी सरकार को घेरा

काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे कांग्रेस सांसद, महंगाई और बेरोजगारी पर मोदी सरकार को घेरा

नई दिल्ली, 05 जुलाई: दिल्ली में संसद में कांग्रेस सांसदों ने महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में काले कपड़े पहने हैं। काले कपड़े पहनकर सभी कांग्रेस सासंद संसद पहुंचे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी काला कपड़ा पहनकर संसद पहुंचे हैं। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी चल रहे मानसून सत्र के लिए संसद पहुंचे और काले कपड़े में दिखें। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के 'हल्ला बोल' मार्च के विरोध में एक काला कुर्ता और पगड़ी पहन रखी थी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने काला कपड़ा, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के एक दिन बाद पहना है।

Recommended Video

    ED समेत केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग, संसद में भड़के Mallikarjun Kharge | वनइंडिया हिंदी | *News
    Parliament

    इस मौके पर कांग्रेस सासंद पी.चिदंबरम ने कहा, यह विरोध मंहगाई और अग्निपथ को लेकर है। मंहगाई सभी को प्रभावित करती है। एक राजनीतिक दल के रूप में और एक निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में हम जनता के बोझ के लिए आवाज उठाने के लिए बाध्य हैं।

    पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "आज भारत में 4 लोगों की तानाशाही है। हम महंगाई, बेरोजगारी आदि का मुद्दा उठाना चाहते हैं, हम बंटे हुए समाज पर चर्चा करना चाहते हैं।"

    राहुल गांधी ने कहा,''हम लोकतंत्र की मौत देख रहे हैं। भारत ने लगभग एक सदी पहले से जो ईंट-पत्थर बनाया है, वह आपकी आंखों के सामने नष्ट हो रहा है। जो कोई भी तानाशाही की शुरुआत के इस विचार के खिलाफ खड़ा होता है, उस पर शातिर हमला किया जाता है, जेल में डाला जाता है, गिरफ्तार किया जाता है और पीटा जाता है।''

    जंतर मंतर को छोड़कर पूरे नई दिल्ली जिला क्षेत्र में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात कारणों को देखते हुए 5 अगस्त को जिले में विरोध प्रदर्शन, धरना या घेराव की अनुमति नहीं दी जा सकती।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+