शशि थरूर के गले में लटकी डिवाइस चर्चा में, संसद में रिसीवर वाले मोबाइल से चौंका चुके हैं जावड़ेकर
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर चर्चा में है। संसद परिसर सेआई इन तस्वीरों में उनके गले में एक डिवाइस है। दरअसल ये पोर्टेबल एयर प्यूरीफायर है। दिल्ली के प्रदूषण से बचने के लिए वो हर वक्त इसे साथ रखते हैं। 2017 में मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जब उन्होंने रेडिएशन से बचने के लिए अपने मोबाइल में रिसीवर लगा लिया था।

एयरटेमर है थरूर के गले में लटकी डिवाइस
शशि थरूर के इस यर प्यूरीफायर गैजेट का नाम एयरटेमर है। जो मोबाइल से भी काफी छोटा है। जानकारी के मुताबिक, ये डिवाइस अपने आसपास से 3 फुट तक की दूरी की हवा को साफ कर सकता है। 50 ग्राम वजन वाला ये गैजेट एक बार फुल चार्ज करने के बाद 150 घंटे तक काम में लाया जा सकता है। इसकी कीमत करीब नौ हजा रूपए बताई जा रही है।

थरूर ने ट्विटर पर दिया जवाब
थरूर के गले में टंगी डिवाइस क्या है, ये सवाल ट्विटर पर 7 फरवरी को उनसे पूछा गया था। थरूर ने इसका ने रिप्लाई करते हुए बताया था कि प्यूरिफायर (निगेटिव आयोनाइजर) है, जो हवा से प्रदूषणकारी तत्वों को हटाता है। दिल्ली की हवा सांस लेने लायक नहीं है।

प्रकाश जावड़ेकर का फोन रहा था चर्चा में
2017 में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का फोन संसद में चर्चा का विषय बना था। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर मोबाइल के साथ एक लैंडलाइन रिसीवर जोड़ कर संसद पहुंचे थे ताकि मोबाइल से एक निश्चित दूरी बनी रहे। वो हैंडसेट के जरिए ही फोन पर बात कर रहे थे। मोबाइल पर लगातार बातें करने से रेडिएशन के चलते शरीर को नुकसान से बचाने के लिए उन्होंने ये तरीका निकाला था। हालांकि ये एक दिन ही दिखा।












Click it and Unblock the Notifications