देश में बढ़ती महंगाई को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, बताए प्रधानमंत्री के रोज के काम
देश में रिकॉर्ड तोड़ती महंगाई को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, बताए प्रधानमंत्री के रोज के काम
नई दिल्ली, 30 मार्च: देश में लगातार बेकाबू होती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री के पास काम के नाम पर महंगाई बढ़ाना, किसानों के खिलाफ फैसले लेना और सरकारी सपंत्ति को निजी हाथों को बेचना रह गया है। राहुल ने काफी कड़े शब्दों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे हैं।

बुधवार को किए अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा है-प्रधानमंत्री की रोजाना के काम की लिस्ट- 1. पेट्रोल-डीजल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊँ, 2. लोगों की 'खर्चे पे चर्चा' कैसे रुकवाऊँ, 3. युवा को रोज़गार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं, 4. आज किस सरकारी कंपनी को बेचूँ 5. किसानों को और लाचार कैसे करूँ। राहुल ने इस ट्वीट हैशटैग रोजसुबहकीबात के साथ पोस्ट किया है।
देश में बीते कुछ दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी तेजी से बढ़े हैं, वहीं रसोई गैस की कीमतें भी बढ़ गई हैं। इसको लेकर कांग्रेस की ओर से लगातार विरोध दर्ज कराया जा रहा है। पार्टी की ओर से कई बड़े प्रदर्शन हुए हैं तो वहीं राहुल गांधी इसको लेकर लगातार सोशल मीडिया पर भी लिख रहे हैं। बीते कई दिनों से राहुल करीब-करीब हर रोज ही ट्विटर पर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर लिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications