'प्लीज, कुछ और कॉपी करें', बजट के बाद चिदंबरम का तंज, संसद में मोदी सरकार से पूछे 5 सवाल
Union Budget 2024: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। बजट पेश करने के अगले दिन बुधवार (24 जुलाई) को कांग्रेस राज्यसभा सांसद पी चिदंबरम ने अपने भाषण में मोदी सरकार से पांच सवाल पूछे।
कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए II सरकार में वित्त मंत्री के रूप में काम करने वाले चिदंबरम ने सत्तारूढ़ भाजपा से 400 रुपये का दैनिक न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने और एमएसपी या न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करने का आह्वान किया, जो कि साल 2000 से विरोध कर रहे किसानों की मुख्य मांग है।

चिदंबरम ने रखी 5 मांगे
कांग्रेस के दिग्गज नेता ने मोदी सरकार से मार्च तक के शिक्षा ऋणों के बकाया को माफ करने, विवादास्पद अग्निवीर सेना भर्ती स्कीम को खत्म करने और जो राज्य नहीं चाहते हैं, उनके लिए मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा को खत्म करने की भी मांग की।
ये भी पढ़ें: आम बजट 2024 को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कांग्रेस के घोषणा पत्र 2024 की नकल बताया
बीजेपी पर ऐसे कसा तंज
इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर "कृपया, कुछ और कॉपी करें" का तंज भी कसा। जो कि हालिया 2024 के आम बजट के ऐलान से था। उन्होंने अपने भाषण में कहा, "यदि आप उन विचारों को अपनाते हैं, तो मुझे आपका (भाजपा) समर्थन करने में बहुत खुशी होगी। इस सदन में नकल करना प्रतिबंधित नहीं है। वास्तव में नकल को प्रोत्साहित किया जाता है और पुरस्कृत किया जाता है।"
'देश को गुमराह कर रहीं वित्त मंत्री'
कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "वे(निर्मला सीतारमण) देश को गुमराह कर रही हैं। उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने केरल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र को क्या दिया है। अपने पूरे 1 घंटे 40 मिनट के बजट भाषण में उन्होंने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र सहित कुछ प्रमुख राज्यों का नाम तक नहीं लिया।"
ये भी पढ़ें: Budget 2024: क्या है एंजेल टैक्स? जिसको खत्म करने से खुश हुए शशि थरूर और चिदंबरम
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने साधा निशाना
केंद्रीय बजट 2024-25 पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "अगर बजट में कोई भेदभाव नहीं है तो मुझे एक बार फिर शब्दकोश में 'भेदभाव' का मतलब देखना पड़ेगा। यह एक ऐसा बजट है जो मौजूदा NDA-भाजपा सरकार की समीकरण बाध्यता का परिचायक है।"
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications