Budget 2024: क्या है एंजेल टैक्स? जिसको खत्म करने से खुश हुए शशि थरूर और चिदंबरम
Budget 2024 Angel Tax News: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहले बजट 2024-25 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े ऐलान किए हैं। किसान, रोजगार, शिक्षा, महिला और बुनियादे ढांचे पर इस बार पूरा फोकस किया गया। इसी के साथ एंजेल टैक्स को पूरी तरह से खत्म करने की भी घोषणा हुई।
वित्त मंत्री ने कहा कि एंजेल टैक्स को अब पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। ऐसे में एक तरफ जहां विपक्षी खेमा इस बजट को निराशाजनक बता रहा है, तो कांग्रेस के दो दिग्गज नेता मोदी सरकार के इस टैक्स को खत्म फैसले पर खुशी जताते नजर आए।

कांग्रेस नेता शशि थरूर और पी चिदंबरम ने मंगलवार को भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणापत्र की नकल करने और बजट भाषण में कांग्रेस के वादों को शामिल करने का आरोप लगाया। हालांकि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से की गई एंजेल टैक्स की घोषणा से दोनों नेता खुश हुए।
थरूर ने बजट को निराशाजनक बताया
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बजट को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि सीतारमण ने आम आदमी के सामने आने वाले अहम मुद्दों को छोड़ दिया। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "यह एक निराशाजनक बजट है, मुझे आम लोगों के सामने आने वाले प्रमुख मुद्दों के बारे में कुछ भी सुनने को नहीं मिला। आम लोगों की आय में सुधार के लिए उठाए गए किसी भी कदम का अपर्याप्त उल्लेख था। जब बात गंभीर आय असमानता की आती है तो सरकार की ओर से हमें बहुत कम देखने को मिलता है।"
'मैं सिर्फ एक....'
उन्होंने बजट में केंद्र सरकार द्वारा रोजगार को बढ़ावा देने को "सांकेतिक कदम" बताया। हालांकि, उन्होंने सीतारमण के एंजल टैक्स को खत्म करने की घोषणा का स्वागत किया। कांग्रेस सांसद ने कहा, "मैं सिर्फ एक प्रावधान का स्वागत करता हूं, जो एंजल निवेशकों पर टैक्स को खत्म करना है। मैंने 5 साल से भी पहले अरुण जेटली से इसकी सिफारिश की थी।"
पी चिदंबरम ने जताई खुशी
इधर, यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रह चुके पी चिदंबरम ने कहा कि उन्हें एंजल टैक्स पर सरकार की घोषणा सुनकर खुशी हुई। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र का हिस्सा था।
पी चिदंबरम ने एक्स पर लिखा, "मुझे यह सुनकर खुशी हुई कि वित्त मंत्री एंजल टैक्स को खत्म कर देंगी। कांग्रेस कई वर्षों से इसे खत्म करने की वकालत कर रही है और हाल ही में कांग्रेस घोषणापत्र के पेज 31 पर मुझे यह जानकर खुशी हुई कि वित्त मंत्री ने चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस घोषणापत्र एलएस 2024 को पढ़ा है।"
क्या है एंजेल टैक्स? जिसको किया खत्म
बता दें कि एंजेल टैक्स को साल 2012 में लागू किया गया था। यह टैक्स उन अनलिस्टेड बिजनेस पर लागू होता था, जो एंजेल निवेशको से फंडिंग हासिल करते थे। आसान भाषा में बात करें तो जब कोई स्टार्टअप किसी एंजेल निवेशक से फंड लेता था तो वह इस पर भी टैक्स चुकाता था। ऐसे में अब सरकार ने इसे खत्म कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications