आम बजट 2024 को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कांग्रेस के घोषणा पत्र 2024 की नकल बताया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट मंगवार को पेश किया। मोदी सरकार के इस आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र की नकल होने का आरोप लगाया है।

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर 2024 के लिए कांग्रेस के लोकसभा घोषणापत्र से विचार उधार लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा "मुझे यह जानकर खुशी हुई कि देश की वित्त मंत्री ने लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस का 2024 का घोषणापत्र पढ़ा है।"
चिदंबरम ने कुछ उदाहरण बताते हुए आरोप लगाया कि ये बजट कांग्रेस के प्रस्तावों से मिलता-जुलता है। उन्होंने कहा "मुझे खुशी है कि उन्होंने कांग्रेस घोषणापत्र के पेज 30 पर लिखित रोजगार-संबंधी प्रोत्साहन (ईएलआई) को मोदी सरकार ने वास्त में अपना लिया है।
उन्होंने कहा मुझे इस बात की भी खुशी है कि उन्होंने कांग्रेस घोषणापत्र के पेज 11 पर उल्लिखित प्रत्येक प्रशिक्षु को भत्ते के साथ प्रशिक्षुता योजना शुरू की है।"
इसके अलावा चिदंबरम ने सीतारमण के बजट में एक और महत्वपूर्ण घोषणा सभी निवेशकों के लिए एंजल टैक्स को खत्म करने पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा "मुझे यह सुनकर खुशी हुई कि वित्त मंत्री एंजल टैक्स को खत्म कर देंगी। कांग्रेस कई सालों से इसे खत्म करने की वकालत कर रही है और हाल ही में कांग्रेस के घोषणापत्र में पेज 31 पर भी इस पर बात की गई है।"
उन्होंने कहा "काश वित्त मंत्री ने कांग्रेस घोषणापत्र में कुछ अन्य विचारों की नकल की होती। मैं जल्द ही छूटे अवसरों की सूची बनाऊंगा।"












Click it and Unblock the Notifications