इंजीनियर के साथ विधायक बेटे की 'गुंडागर्दी' पर क्या बोले पूर्व सीएम नारायण राणे

मुंबई। कांग्रेस के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे नीतेश राणे का एक सरकारी इंजीनियर के साथ बदसलूकी करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कांग्रेस विधायक नीतेश राणे अपने समर्थकों के साथ इंजीनियर प्रकाश शेडेकर पर कीचड़ फेंकते नजर आ रहे हैं, यही नहीं इसके बाद इंजीनियर को रस्सी से भी बांध दिया जाता है। पूरा मामला महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के कणकवली का है। इंजीनियर के साथ हुई बदसलूकी के मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच खबर मिल रही है कि कांग्रेस विधायक नारायण राणे ने सरेंडर कर दिया है। दूसरी ओर सरकारी इंजीनियर प्रकाश शेडेकर से बदसलूकी मामले में नीतेश राणे के पिता और कांग्रेस सांसद नारायण राणे ने टिप्पणी की है।

इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने की घटना पर बोले राणे- यह व्यवहार उचित नहीं

इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने की घटना पर बोले राणे- यह व्यवहार उचित नहीं

सरकारी इंजीनियर प्रकाश शेडेकर से विधायक बेटे की बदसलूकी पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण राणे ने कहा, "यह व्यवहार उचित नहीं है। हाइवे के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन सही है लेकिन उनके समर्थकों की ओर से की गई यह मारपीट सही नहीं है। मैं इसका समर्थन नहीं करता हूं।"

कांग्रेस विधायक नीतेश राणे ने किया सरेंडर

कांग्रेस विधायक नीतेश राणे ने किया सरेंडर

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद नारायण राण ने कहा, "क्यों नहीं मैं उनसे माफी मांगने के लिए बोलूंगा? वह मेरे बेटे हैं। अगर एक पिता बिना किसी गलती के माफी मांग सकता है तो फिर बेटे को भी माफी मांगनी पड़ेगी।" इस बीच कांग्रेस विधायक नीतेश राणे ने कंकावली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। कांग्रेस विधायक और उनके 40-50 समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

इंजीनियर के साथ बदसलूकी की घटना पर खुद क्या बोले नीतेश राणे

इंजीनियर के साथ बदसलूकी की घटना पर खुद क्या बोले नीतेश राणे

सरेंडर से पहले कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, "अब मैं खुद इस हाइवे की मरम्मत का काम अपने हाथ में लाठी लेकर देखूंगा। रोज सुबह 7 बजे मैं यहां पहुंच जाऊंगा। मुझे देखना है कि सरकार हमारे खिलाफ कैसे जीतती है। हमारे पास उनके घमंड से निपटने की दवा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+