बागी हुए कांग्रेसी सांसद, राहुल-सोनिया को उनके ही 'घर' में देंगे चुनौती

कांग्रेस पर उपेक्षा और अमेठी के विकास की अनदेखी का सीधा आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने यहां तक कह दिया कि आने वाले चुनावों में अमेठी की जनता की इच्छा के अनुरूप 'बदलाव' होगा।जब कांग्रेसी ही राहुल की खिलाफत करने लगे तो भाजपाई मौके पर चौका लगाने से कैसे चूक सकते है। भाजपा के पूर्व विधायक तेजभान सिंह, भाजपा के पूर्व मंत्री रामलखन पासी और दलबहादुर कोरी ने भी संजय सिह के सुर में सुर मिलाया।
कांग्रेस सांसद संजय सिंह की बातों से राहुल गांधी और अमेठी राजघराने के बीच खटास सबके सामने आ गई। अमेठी के विकास के बहाने राहुल को कठघरे में लाकर खड़े करने वाले संजय सिंह ने कहा कि अमेठी का विकास सामान्य संसदीय क्षेत्रों के बराबर भी नहीं हुआ है, जबकि यहां का प्रतिनिधित्व खुद राजीव गांधी, सोनिया गांधी और अब राहुल गांधी कर रहे हैं।चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी के खिलाफ पार्टी में उट रही आवाज पार्टी के लिए बड़ी सबब का कारण बन सकती है।


Click it and Unblock the Notifications
