कांग्रेस सांसद ने प्रियंका गांधी वाड्रा को अध्यक्ष बनाने की उठाई मांग, बोले- वो गांधी परिवार का हिस्सा नहीं
कांग्रेस सांसद अब्दुल खलीक ने प्रियंका गांधी वाड्रा को अध्यक्ष बनाने की उठाई मांग, बोले- वो गांधी परिवार का अब हिस्सा नहीं
नई दिल्ली, 28 सितंबर: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के नाम के बीच अब कांग्रेस सांसद अब्दुल खलीक ने गांधी परिवार की बेटी प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग उठाई है इसके पीछे उन्होंने एक बड़ा तर्क भी दिया है।

प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग उठाते हुए कांग्रेस सांसद अब्दुल खलीक ने कहा
''प्रियंका जीवी को कांग्रेस अध्यक्ष होना चाहिए। कांग्रेस सांसाद राहुल गांधी कहते हैं किगांधी परिवार से अध्यक्ष पद के लिए कोई एक भी दावेदार नहीं होना चाहिए। महिलाएं उस परिवार का हिस्सा बन जाती हैं जहां वे शादी के बाद जाती हैं आज प्रियंका गांधी वह वाड्रा परिवार की बहू हैं। गांधी परिवार का हिस्सा नहीं हैं। इसलिए वो अध्यक्ष बन सकती हैं"।












Click it and Unblock the Notifications