असम: CM सरमा के बयान पर कांग्रेस सांसद का पलटवार, कहा-हिन्दुस्तान को आकार मुगलों ने दिया

गुवाहाटी, 30 अगस्त: असम में बारपेटा निर्वाचन क्षेत्र के लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता अब्दुल खालिक ने दावा किया है कि हिन्दुस्तान को आकार मुगलों ने ही दिया था। उन्होंने कहा कि मुगलों ने ही भारत को हिंदुस्तान का नाम दिया था। उन्हें मुगलों पर गर्व है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मुगलों के बिना देश का स्वतंत्रता संग्राम अधूरा होता। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर कटाक्ष करते हुए खालिक ने कहा कि,हमारे मुख्यमंत्री को मुगलों से एलर्जी है।

congress mp Abdul Khaleque says Mughals gave India a roadmap and even named it Hindustan

कांग्रेस नेता अब्दुल खालिक ने कहा कि, भारत जो छोटे-छोटे राज्यों में विभाजित था। उसे मुगलों ने हिंदुस्तान का रूप दिया गया था। इसलिए मुझे मुगलों पर गर्व है, लेकिन मैं मुगल नहीं हूं और ना ही उनका वंशज हूं। उन्होंने एक हिन्दुस्तान को आकार दिया, हिंदुस्तान नाम इसलिए मुझे उन पर गर्व है। मुगलों के असम के अटैक के सवाल पर सांसद ने कहा कि, जरूर मगुलों ने असम पर अटैक किया था। लेकिन उस समय मुगल हिन्दुस्तान की की हुकूमत में थे। ये युद्ध असम और हिंदुस्तान के बीच हुआ था।

सांसद ने आगे कहा कि, उस समय असम के अगल और आजाद राष्ट्र था, और हिंदुस्तान एक दूसरा राष्ट्र था। वह विवाद भारत और असम के बीच था। ना कि हिंदू और मुस्लिम के बीच। आज की स्थिति अलग है। उस समय की स्थिति अलग थी। अभी असम भारत का अभिन्न अंग है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, हमारे मुख्यमंत्री को मुगलों से एलर्जी है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि, दिल्ली मुगल काल से भारत की राजधानी थी। हालांकि उन्हें इसे खुले तौर पर व्यक्त करने में अजीब लगता है, जबकि यही हकीकत है। खालिक की यह टिप्पणी सरमा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा गया है कि दिल्ली मुगल काल से ही भारत की राजधानी रही है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुगलों ने भारत में लाल किला और ताजमहल जैसे स्मारकों का निर्माण किया था और इसलिए देश में उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। लोकसभा सांसद ने यह भी कहा कि देश का हर प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराता रहा है। उन्होंने कहा,अगर हम मुगलों से इतनी नफरत करते हैं तो लाल किले पर तिरंगा फहराना सही काम नहीं होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+