केएस ईश्वरप्पा को बर्खास्त किए जाने की मांग, कांग्रेस विधायकों ने सदन में गुजारी रात

बेंगलुरू, 18 फरवरी। कर्नाटक में कांग्रेस के विधायकों ने प्रदेश सरकार में मंत्री केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायकों ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर सदन में प्रदर्शन किया और रात को सदन के भीतर सोकर गुजारा। कांग्रेस मांग कर रही है कि मंत्री के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया जाए। गौर करने वाली बात है कि ईश्वरप्पा ने कहा था कि एक दिन लाल किले पर भगवा झंडा फहराएगा। उनके इस बयान के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है और मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है।

Recommended Video

    Karnataka: तिरंगे पर बयान को लेकर विवाद, Congress विधायकों ने सदन में गुजारी रात | वनइंडिया हिंदी
    congress

    कर्नाटक में ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ लगातार कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। उनके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने के साथ उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग की जा रही है। अपनी इसी मांग को लेकर कांग्रेस के विधायकों ने गुरुवार की रात विधानसभा में ही बितायी और यहीं जमीन पर बिस्तर डालकर सो गए। बता दें कि कांग्रेस के विधायकों के प्रदर्शन का यह दूसरा दिन है। एक तरफ जहां कांग्रेस ईश्वरप्पा के इस्तीफे की मांग कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि ईश्वरप्पा ने कुछ भी कानूनी तौर पर गलत नहीं कहा है, लिहाजा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई का सवाल ही नहीं उठता है।

    कांग्रेस पार्टी के विधायकों के प्रदर्शन के बीच विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से मुलाकात की है, लेकिन यह मुलाकात दोनों पक्षों के बीच चल रहे टकराव को खत्म करने में विफल रही है। मुलाकात के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि हमने विपक्ष के नेताओं को दो घंटे तक समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने और उन्होंने विधानसभा में सोने का फैसला पहले ही कर लिया था। हम एक बार फिर से उन्हें कल मनाने की कोशिश करेंगे। कांग्रेस विधायकों के प्रदर्शन के चलते गुरुवार को भी सदन की कार्रवाई नहीं हो सकी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+