गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संकट के बीच गुजरात में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में तैयारी शुरू हो गई है। 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो विधायकों अक्षय पटेल और जीतू भाई चौधरी ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीसरे विधायक ने कहा है कि वह भी इस्तीफा देने जा रहे हैं। कांग्रेसी विधायकों के इस्तीफा देने का बाद अब गुजरात में राज्य सभा सीटों का चुनाव रोचक हो गया है।

Recommended Video

    Gujarat में Rajya Sabha Election से पहले Congress के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा | वनइंडिया हिंदी
    Congress MLA resigns before Rajya Sabha election in Gujarat

    विधायकों के इस्तीफे की पुष्टि गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने की है। गुरुवार को उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के दो विधायक अक्षय पटेल और जीतू भाई चौधरी ने स्वेच्छा से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है और मैंने इसे स्वीकार कर लिया है। बता दें कि अक्षय पटेल करजन सीट से और जीतू भाई चौधरी कपराडा सीट से कांग्रेस के विधायक थे। इस बीच कांग्रेस का मानना है कि काफी लंबे समय से उनका एक और विधायक संपर्क में नहीं है, अपुष्ट रिपोर्ट के मुताबिक वह भी कभी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

    कोरोना काल में कांग्रेस के विधायक धीरे-धीरे पार्टी का साथ छोड़ते जा रहे हैं। पिछली रात पार्टी के नेताओं ने खुद को परेशानी में डालते हुए गुजरात में खोए अपने विधायकों को तलाशने की पुरजोर कोशिश की थी लेकिन वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो सके। एआईसीसी में गुजरात के प्रभारी राजीव सातव ने ट्वीट कर कहा कि जिस समय भारत एक तरफ महामारी के संकट से जूझ रहा है, उस दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर विरोधी दल के विधायकों को अपनी टोली में शामिल करने के लिए ऊर्जा खर्च कर रही है, इन पर धिक्कार है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी को मार्च में उस समय भी बड़ा झटका लगा था जब पार्टी के पांच विधायकों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया था।

    यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव 2020 : राजस्थान में गहलोत-पायलट इस नंबर गेम प्लान पर कर रहे काम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+