राज्यसभा चुनाव 2020 : राजस्थान में गहलोत-पायलट इस नंबर गेम प्लान पर कर रहे काम
जयपुर। कोरोना संकट के चलते स्थगित हुए राज्यसभा चुनाव 2020 को लेकर हाल ही चुनाव आयोग ने नई तारीखों का ऐलान किया है। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव 19 जून को होंगे। राजस्थान में राज्यसभा की 10 में से तीन सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव को लेकर कांग्रेस-भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पार्टी विधायकों को एकजुट रखने पर जोर
मीडिया के हवाले से खबर है कि राजस्थान कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के मतदान से पहले नंबर गेम प्लान पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी विधायकों को एकजुट रखने के साथ-साथ भाजपा खेमे में सेंधमारी की तैयारी पर भी चर्चा हो रही है। खुद सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट लगातार पूरे चुनाव को लेकर मॉनिटरिंग करने के साथ ही एक-एक वोट पर गहनता से मंथन कर रहे हैं।

राजस्थान से राज्यसभा चुनाव प्रत्याशी
कांग्रेस
1. केसी वेणुगोपाल
2. नीरज डांगी
भाजपा
1. राजेंद्र गहलोत
2. ओंकार सिंह लखावत

राज्यसभा चुनाव 2020 में राजस्थान का गणित
जानकारी के अनुसार राज्यसभा चुनाव 2020 में राजस्थान की दोनों सीटों के लिए 51-51 वोट चाहिए। कांग्रेस पार्टी के पास निर्दलीय विधायकों समेत 125 वोट हैं। इसी को लेकर पिछले दो दिन से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट नंबर गेम प्लान तैयार करने में जुटे हैं। हालांकि कांग्रेस अपनी दोनों सीटों पर जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त है। यहां तक कांग्रेस के पास सरप्लस वोट हैं।

कई विधायक अंदरखाने नाराज
राजस्थान में कांग्रेस के कई विधायकों की नाराजगी खुलकर तो सामने नहीं आई है, मगर बताया जा रहा है कि करीब 2 दर्जन विधायक अंदरखाने नाराज हैं। इनमें वरिष्ठ विधायक भी शामिल हैं। नाराजगी की वजह राजस्थान की गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलना माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications