शिवसेना के बाद अब कांग्रेस में बगावत, MLA ने दी इस्तीफे की धमकी

मुंबई। महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के अंदर लगातार बगावत से सुर सुनाई दे रहे हैं। शिवसेना के कोटे से राज्यमंत्री बने अब्दुल सत्तार के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस के विधायक ने इस्तीफे की धमकी दी है। जालना से विधायक कैलाश गोरंट्याल ने शनिवार को कहा कि वह पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देंगे।कैलाश गोरंट्याल ने कहा कि वह पार्टी के कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी पदों से इस्तीफा दे देंगे।

Congress MLA Kailash Gorantyal I have decided to submit our resignation letters to party president

कांग्रेस विधायक ने कहा कि, उन्होंने यह फैसला जिला कांग्रेस कमिटी की शनिवार को हुई मीटिंग में लिया। वह पार्टी के प्रदेश प्रमुख बालासाहेब थोराट से मिलेंगे और उन्हें पार्टी के पदों से अपना इस्तीफा सौंपेंगे। गोरंट्याल के अलावा जालना के नगरपालिका परिषद और जिला परिषद के कांग्रेसी भी अपना इस्तीफा सौंपेंगे। विधायक ने दावा कि जालना में सभी तहसीलों के कांग्रेस पदाधिकारियों ने पहले ही पद छोड़ दिया था।

विधायक ने कहा, 'पार्टी ने मुझे नजरअंदाज किया और मेरे साथ न्याय नहीं किया' अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में गोरंट्याल ने शिवसेना के अर्जुन खोटकर को हराया था। नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख महमूद ने कहा कि गोरंट्याल तीन बार से विधायक थे और वह पहले पार्षद भी रह चुके हैं। उन्होंने गोरंट्याल का समर्थन करते हुए कहा, 'हमने पार्टी नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंपने का फैसला किया है।

इससे पहले उद्धव ठाकरे सरकार के कैबिनेट विस्तार के महज 5 दिन बाद ही शिवसेना कोटे से मंत्री बने अब्दुल सत्तार ने पद से इस्तीफा दे दिया। उद्धव ठाकरे सरकार में राज्य मंत्री के तौर पर शामिल किए गए अब्दुल सत्तार की मांग थी कि उन्हें कैबिनेट मिनिस्टर का रैंक दिया जाए। उद्धव सरकार में हाल में ही 36 नए मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिनमें एक उपमुख्यमंत्री, 25 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+