'जनता तय करेगी हमारा मेनिफेस्टो', कांग्रेस घोषणापत्र की पहली बैठक दिल्ली में संपन्न

कांग्रेस घोषणापत्र समिति की आज दिल्ली एआईसीसी मुख्यालय में बैठक हुई। इस बैठक में सभी नेताओं ने आपसी विचार विमर्श के साथ पार्टी के आगे की रणनीति तय की। मीटिंग में घोषणापत्र में क्या विषय होने चाहिए और ये कैसे तय किया जाएगा इसे लेकर चर्चा हुई।

इस मीटिंग में जनता से मिलकर, उनके विचारों को अपने मेनिफेस्टो में शामिल करने का प्लान बनाया गया है। यह मेनीफेस्टो कमिटी की पहली बैठक थी। अगले सप्ताह घोषणापत्र समिति की दूसरी बैठक आयोजित जाएगी।

Congress Manifesto Committee Meeting

कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक पर कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी का कहना है, ''जनता के बीच जाने का प्लान तैयार किया गया है। हम अलग-अलग सेक्टर के लोगों से मिलेंगे और उनके विचारों को अपने मेनिफेस्टो में शामिल करेंगे। ये जनता का मेनिफेस्टो होगा... "

यह भी देखें: Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने तय किया सीट-शेयरिंग का फॉर्मूला, इन सभी राज्यों में अकेले लड़ेगी?

कांग्रेस घोषणापत्र समिति की बैठक पर कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम ने कहा, "यह घोषणापत्र समिति की पहली बैठक थी। सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह है कि हम अगले सप्ताह फिर से बैठक करेंगे। आज कुछ भी तय नहीं किया गया है। यह प्रारंभिक विचारों का आदान-प्रदान था और विचार, और हम घोषणापत्र के प्रारूपण के साथ कैसे आगे बढ़ते हैं..."

कांग्रेस घोषणापत्र समिति की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "कुछ भी तय नहीं हुआ है। हमारा मानना ​​है कि हमारे पास एक ठोस घोषणापत्र होना चाहिए। यह एक ऐसा घोषणापत्र होना चाहिए जो लोगों से बात करता हो, जो उन्हें वह विकल्प दिखाता हो जो हम पेश कर रहे हैं।"

यह भी देखें: Y. S. Sharmila: आंध्र प्रदेश में क्यों बिखर गया वाईएसआर रेड्डी का परिवार?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+