'कांग्रेस के लोग सोनिया गांधी के 'दरबारी..', इसलिए दूसरों को...', मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर BJP का पलटवार

बीजेपी विधायक ने कहा कि कांग्रेस को आदमी गिनने की आदत नहीं, बल्कि 'कुत्तों'को गिनने की आदत हो गई है। कांग्रेस को देशभक्तों को सम्मान करने की आदत नहीं हुई है।

मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा

BJP MLA Replied on Mallikarjun Kharge remark: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'कुत्ता' वाले आपत्तिजनक बयान को लेकर हंगामा मचा हुआ है। इस बीच मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग सोनिया गांधी के 'दरबरी...' की तरह घूमते हैं, इसलिए वे दूसरों को उसी के रूप में देखते हैं।

बीजेपी विधायक ने कहा कि कांग्रेस को आदमी गिनने की आदत नहीं, बल्कि 'कुत्तों'को गिनने की आदत हो गई है। कांग्रेस को देशभक्तों को सम्मान करने की आदत नहीं हुई है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जो खुद 'दरबरी...' होता है वो दूसरों को वैसे ही देखता है। मल्लिकार्जुन खड़गे खुद सोनिया के 'दरबरी...' बने हैं, इसलिए दूसरों को ये कहना अपराध है।

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को राजस्थान के अलवर में एक रैली के दौरान भाजपा पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि देश की आजादी के लिए हमारे नेताओं ने अपनी जान की कुर्बानी दी है। इस देश की एकता के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अपनी कुर्बानी दी है। आपका (BJP) एक कुत्ता भी नहीं मरा है देश की आजादी के लिए? खड़गे के इस बयान पर भाजपा ने आपत्ति जताते हुए माफी मांगने को कहा है।

हालांकि, इन सबके बीच संसद से एक अच्छी तस्वीर आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और अन्य सांसदों के साथ दोपहर के भोजन में भाग लिया। इस दौरान सभी नेताओं को बाजरे के व्यंजन परोसे गए।

यह भी पढ़ें- बेशर्म रंग पर सियासत जारी, कांग्रेस ने जारी किया स्मृति ईरानी-मनोज तिवारी का वीडियो,मांगी भाजपा से सफाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+